GNews 24 : मोहना में होटल जैनपथ में चल रहा था फर्जी इंटरनेशनल कॉलसेंटर !

 अमेरिकन से लोन के नाम पर चल रही थी ठगी, 4 गिरफतार...

 मोहना में होटल जैनपथ में चल रहा था फर्जी इंटरनेशनल कॉलसेंटर !

ग्वालियर। आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे (एचएच-46) पर फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का ग्वालियर पुलिस ने खुलासा किया है। मोहना में होटल जैनपथ में यह कॉल सेंटर चल रहा था। यहां से पुलिस ने 4 ठगों को दबोचा है। जबकि मास्टर माइंड फरार हो गया है। पकड़े गये ठग गुजरात, यूपी, नागालैंड के निवासी है।

इनके कब्जे लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी व अन्य सामग्री बरामद हुई है। पकड़े गये ठग स्वयं को अमेरिका की प्रख्यात लैंडिंग क्लब कम्पनी का प्रतिनिधि या एजेंट बताकर अमेरिकी नागरिकों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी कर रहे थे। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी जयराज कुबेर, एसडीओपी घाटीगांव शर्मा मोहना पुलिस बल के साथ इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

होटल में चल रहा था कॉलसेंटर

मोहना पुलिस को शनिवार की रात मुखबिर से मिले इनपुट पर एनएच-46 पर स्थित जैनपथ होटल के कमरों में कुछ बाहरी युवक फर्जी कॉलसेंटर विदेशी नागरिकों को टारगेट कर रहे है। खबर को कंफर्म करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर होटल के कमरा नम्बर 06 में 4 युवकों को लैपटॉप और हेडफोन लगाकर अंग्रेजी में बात करते हुए पाये गये। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा। जिनकी पहचान हो गयी है। लेकिन यह नाम व पहचान बदलकर लोगों ठगने का प्रयास कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान और फर्जी नाम

  • राजपूत अभिषेक राजकुमार (उम्र 26 साल) निवासी वटवा, अहमदाबाद (गुजरात) यह मिस्टर फ्रांक बनकर बात कर रहा था।
  • शिवेंद्र नरेंद्र सिंह परिहार उर्फ राजन (उम्र 31 साल) निवासी घोडासर, जिला अहमदाबाद (गुजरात)।
  • आर्यन राजपूत उर्फ लाला (उम्र 20 साल) निवासी सीपरी बाजार, झांसी (उत्तर प्रदेश) यह ब्रूस बनकर बात कर रहा था।
  • शुभोम घोष उर्फ शुभम (उम्र 23 साल) निवासी ढीमापुर (नागालैंड) यह फर्जी नाम लुईस हैमिलटन बनकर बात कर रहा था।

Reactions

Post a Comment

0 Comments