GNews 24 : ग्राम पंचायत रतवा के रमतला का पुरा में सार्वजनिक हेडपंप पर दबंगों का कब्जा !

जनपद पंचायत गोहद के अंतर्गत आने वाली...

ग्राम पंचायत रतवा के रमतला का पुरा में सार्वजनिक हेडपंप पर दबंगों का कब्जा !

मौ। जनपद पंचायत गोहद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रतवा के ग्राम रमतला का पुरा में शासकीय हेडपंप पर दबंगों का कब्जा करने के बाद दबंगों द्वारा पीने के पानी के लिए ₹500 तक की वसूली,की चर्चा है, इसके बाबजूद शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई !

गोहद जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतवा के ग्राम रमतला का पूरा में ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए PHE विभाग द्वारा लगाया गया शासकीय हेड पंप दबंगों के कब्जे में है। और उन्होंने उसमें मोटर डाल रखी है। सूत्रों से मिल रही ही जानकारी के अनुसार आरोपी बीजेपी से जुड़े हुए हैं। इतना ही जानकारी तो यह भी मिल रही है कि खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ लोग ग्रामीणों से पानी के ₹300 से ₹500 तक अवैध वसूली कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बोरवेल पर परमाल कुशवाह पुत्र गुलाब कुशवाह, रायसिंह,बेताल सिंह पुत्र लाल सिंह कुशवाह और धर्मेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने अवैध कब्जा कर रखा है। इनके डर से कोई भी ग्रामीण विरोध नहीं कर पा रहा है।

कब और कहा पर कर चुके हैं शिकायतें ? 

  • PHE सहायक यंत्री को 9 जुलाई 2025 में
  • SP भिंड कार्यालय में 12 सितम्बर 2025 में की गई शिकायत
  • अपर कलेक्टर भिंड को 31 जनवरी 2026 में की गई शिकायत 
  • जनसुनवाई में कलेक्टर भिंड को 25 मई 2026 में दी शिकायत एवं उन्होंने तुंरत CEO जनपद पंचायत में भेजी 25 मई 2026 में

शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय

इस मामले की शिकायत ग्राम निवासी विकास कुशवाहा पुत्र रघुराज ने कई बार की है। उन्होंने सहायक यंत्री PHE गोहद, अपर कलेक्टर भिंड, कलेक्टर भिंड की जनसुनवाई और पुलिस अधीक्षक भिंड को भी लिखित शिकायत सौंपी। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से परेशान होकर शिकायतकर्ता दर-दर भटक रहे है।

विकास कुशवाहा का आरोप है कि "सरकार ने जनता के लिए हेड पंप लगवाया था, लेकिन अब वही पानी हमें दबंगों से पैसे देकर खरीदना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।" शिकायत कर्ता 2025 से शिकायत लेके दर दर भटक रहे किंतु आज तक किसी भी अधिकारी से उने राहत की साँस नहीं मिल पाई।

ग्रामीणों की प्रशासन से मांग  है कि  है कि हेडपंप को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए...

ग्रामवासियों ने मांग की है कि शासकीय हेडपंप को तत्काल कब्जा मुक्त करवाकर PHE विभाग को सौंपा जाए और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ IPC की धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों पर भी लापरवाही का केस बने। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments