ग्वालियर जूनियर फुटबॉल टीम घोषित...
28 जुलाई से सीहोर में ग्वालियर की फुटबॉल टीम खेलेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता !
ग्वालियर। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सीहोर में 28 जुलाई से शुरू होने वाली जूनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर की टीम घोषित कर दी गई है.
ग्वालियर टीम...
सत्यम शर्मा, स्वदेश सिंह, प्रियांशु, समर्थ, शौर्य वर्धन सिंह, जमशेद अली, पृथ्वीक सिसोदिया, अयान खान, रूद्र प्रताप सिंह, सुधांश सिंह, सौरव कुशवाह, प्रशांत सिंह सिकरवार, युवराज शर्मा एवं टीम के कोच राहुल यादव है.
श्री भदौरिया के अनुसार टीम 27 जुलाई को सुबह 6 बजे भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस से सीहोर के लिए रवाना होगी.इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विवेक पाण्डेय, विनय कदम, गजेंद्र तिवारी, राजवर्धन भौसले एवं राजेंद्र पाल ने पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं.



0 Comments