G News 24 : विकास की दौड़ में ग्वालियर की स्वर्णरेखा नदी का अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस का हल्लाबोल !

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सरकार पर लगाया विकास कार्यों में 50 % कमीशन के आरोप...

विकास की दौड़ में ग्वालियर की स्वर्णरेखा नदी का अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस का हल्लाबोल !

ग्वालियर। ग्वालियर में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने 50 परसेंट की कमीशन पर चलने वाले विकास कार्य कहा है। उन्होंने ग्वालियर में विकास कार्यों को लेकर लगातार हो रही समीक्षा बैठकों पर भी निशाना साधा है उनका कहना है की समीक्षा बैठक के नाम पर अलग-अलग मंत्री और सांसद केवल टी पार्टी करते नजर आते हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर की जीवनदायनी रही स्वर्ण रेखा नदी को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नदी के अंदर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गौर तलब है की एक समय ग्वालियर के वाटर रिचार्ज को पोषित करने वाली स्वर्णरेखा नदी आज एक गंदा नाला बनकर रह गई है। सुनील शर्मा ने इस नदी को नाले में तब्दील करने के लिए भाजपा की सरकार को जिम्मेदार बताया है। 

उनका कहना है कि स्वर्णरेखा नदी को खत्म करने की साजिश पहले से ही रची जा रही थी पहले नदी का कंक्रीटी करण कर दिया गया और अब इस पर एलिवेटेड रोड बनाकर इस नदी के मूल स्वरूप को खत्म किया जा रहा है। जिससे भविष्य में ग्वालियर की जनता को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

वहीं दूसरी और उन्होंने स्वर्ण रेखा नदी में डाले जा रहे सीवर को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं उनका कहना है की केंद्रीय मंत्री सिंधिया जो इस नाले को नदी कहते हैं वे एक बार आकर इसका स्वरूप देखें। कांग्रेस द्वारा इस नदी को बचाने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments