G News 24 :; ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत,ट्रैफिक आरक्षक कुलदीप राठौर का निधन !

 लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्यरत पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर चिंता ...

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत,ट्रैफिक आरक्षक कुलदीप राठौर का निधन !

मुरैना। मुरैना में यातायात ड्यूटी के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। ट्रैफिक आरक्षक कुलदीप राठौर की ड्यूटी के समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात आरक्षक कुलदीप राठौर की ड्यूटी शहर के बैरियर चौराहे पर लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनकी हालत बिगड़ते देख साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी, आरक्षक कुलदीप राठौर के असामयिक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया। विभाग के अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह घटना पुलिसकर्मियों पर बढ़ते कार्यभार और ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है। लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्यरत पुलिस जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments