G News 24 : 7 दिनों में जल भंडारण स्थलों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश !

पेयजल सुरक्षा को लेकर निगमायुक्त सख्त...

7 दिनों में जल भंडारण स्थलों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश !

ग्वालियर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली पेयजल सप्लाई प्रणाली को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मित पानी की टंकियों, ओवरहेड टैंकों, सम्पवैल और अन्य जल भंडारण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के आदेशानुसार हेमंत शर्मा कार्यपालन यंत्री जल शोधन संयंत्रालय एवं समस्त कार्यपालन यंत्री/सहायक यंत्री/उपयंत्री जल प्रदाय को ऐस समस्त जल भंडारण स्थल जैसे टंकिया, ओवरहैड टैंक, सम्पवेल एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ आवश्यक मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से 07 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे स्थलों का कोई भी भाग खुला न रहे, जहां से कोई असामाजिक तत्व प्रवेश कर जल को दूषित कर सके।  


Reactions

Post a Comment

0 Comments