कार्य विधिवत शुरू नहीं हो सका तथा ब्लॉक बनाने का कार्य दोबारा करना पड़ा...
जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी क्षेत्राधिकारी का एक माह का वेतन राजसात !
ग्वालियर।जनगणना कार्य मंे लापरवाही बरतने पर अनिल श्रीवास्तव, विनियमित (कुशल) कार्यरत प्रभारी क्षेत्राधिकारी, क्षेत्र क्रमांक 14 का आगामी एक माह का वेतन राजसात किया है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार दिनांक 01 मई 2026 से पूर्व प्रत्येक वार्ड में जनगणना ब्लॉक बनाने का कार्य क्षेत्राधिकारी सह चार्ज अधिकारी जनगणना के निर्देशन में किया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-14 के प्रत्येक वार्ड में जनगणना ब्लॉक बनाने का कार्य अनिल श्रीवास्तव, विनियमित (कुशल) कार्यरत प्रभारी क्षेत्राधिकारी, क्षेत्र क्रमांक 14 के निर्देशन में किया गया है। संज्ञान में यह तथ्य आया है कि सचिन तेंदुलकर मार्ग के निकट के क्षेत्र गोंविदपुरी में ब्लॉक बनाने का कार्य श्री श्रीवास्तव द्वारा नियमानुसार नहीं किया जाकर तय सीमा से कई गुना अधिक घरों का जनगणना ब्लॉक बनाया गया है।
उक्त त्रुटी के कारण जनगणना का कार्य विधिवत शुरू नहीं हो सका तथा ब्लॉक बनाने का कार्य दोबारा करना पड़ा। उक्त संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र दिनांक 12.05.2026 जारी किया गया था। श्री श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 16.05.2026 को जवाब प्रस्तुत किया गया, जो संतोषप्रद नहीं पाया गया। अतः कार्य में लापरवाही बरते जाने के परिणामस्वरूप श्री अनिल श्रीवास्तव, विनियमित (कुशल) कार्यरत प्रभारी क्षेत्राधिकारी, क्षेत्र क्रमांक 14 सह चार्ज अधिकारी जनगणना का आगामी 01 माह का वेतन (माह मई 2026 पेड इन जून 2026) राजसात किया जाता है।


0 Comments