G News 24 : ग्वालियर में आसमान आग उगलता सूरज,पारा 46°C के पार,गर्मी का कहर जारी !

 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मंगलवार को अधिकतम पारा 46 डिग्री को छूने की आशंका... 

ग्वालियर में  आसमान आग उगलता सूरज,पारा 46°C के पार,गर्मी का कहर जारी !

ग्वालियर। गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा। ग्वालियर में इन दिनों सूरज जैसे आग बरसा रहा हो, सोमवार को शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मंगलवार को अधिकतम पारा 46 डिग्री को छूने की आशंका है। न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा, यानी रातें भी अब राहत नहीं दे रहीं।

सुबह साढ़े पाँच बजे उगता सूरज शाम सात बजे तक तपाता रहता है-करीब साढ़े तेरह घंटे की झुलसाती धूप। हवा में नमी महज 11 फीसदी है, जो गर्मी को और अधिक असहनीय बना देती है। लू के थपेड़े दिनभर चलते रहते हैं और सड़कें दोपहर तक सूनी हो जाती हैं।

आने वाले एक हफ्ते में भी कोई खास राहत नहीं मिलने वाली। अगले छह दिन तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। पूरे मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • - दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें
  • - खूब पानी पिएं — ORS, नींबू पानी और छाछ को दिनचर्या में शामिल करें
  • - हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
  • - बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ख्याल रखें
  • - दोपहिया वाहन पर निकलें तो सिर और आँखें ढककर चलें

मॉनसून की आस

तपती धरती को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुँचने के बाद उत्तर भारत तक आने में समय लगेगा। ग्वालियर में मॉनसून की दस्तक जून के तीसरे हफ्ते तक होने की उम्मीद है, तब तक गर्मी से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments