परेशान हो रही महिला को निगमायुक्त ने कलेक्टर से दिलाया pension स्वीकृति पत्र

6 माह से जनमित्र केन्द्र पर…

परेशान हो रही महिला को निगमायुक्त ने कलेक्टर से दिलाया पेंशन स्वीकृति पत्र

ग्वालियर।  दिव्यांग पेंशन के लिए जनमित्र केन्द्र पर पिछले कई महीनों से परेशान हो रही महिला को निगमायुक्त ने परेशान होते देखा तो अपने कार्यालय बुलाया और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के हाथों दिव्यांग पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र दिलवाया। जिससे महिला खुश होकर निगम मुख्यालय से रवाना हुई। उल्लेखनीय है कि गत दिवस निगमायुक्त किशोर कान्याल द्वारा जनमित्र केन्द्रों का निरीक्षण किया था। 

जिसमें गिरिजा बघेल ने निगमायुक्त को जन मित्र केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जनमित्र केंद्र पर कर्मचारियों से गिड़गिड़ाते हुए पाया तथा पूछा कि आप यहां क्यों आई है, उसने कहा 6 माह से मैं चक्कर लगा रही हूं, मुझे निशक्त पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है। निगमायुक्त श्री कान्याल ने तत्काल जन कल्याण अधिकारी से संपर्क किया तथा जनकल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि गिरजा बघेल की पेंशन स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन उसे स्वीकृति आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। निगमायुक्त श्री कान्याल ने गिरजा बघेल को सुबह 11 बजे निगम कार्यालय में बुलाया तथा बघेल को स्वीकृति आदेश कलेक्टर महोदय के हाथ से दिलवाया।

Comments