कर वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश...
निगम आयुक्त ने जोन 19 और 1 का किया औचक निरीक्षण
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने जोन 19 और जोन 1 के क्षेत्रीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल लोक अदालत की तैयारियों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने गोरखी स्काउट के सामने स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित कर संग्रहकों से चर्चा कर संपत्ति कर वसूली की जानकारी ली और संपत्ति कर एवं जलकर की वसूली को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद निगम आयुक्त ने बहोड़ापुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कर संग्रहकों से चर्चा कर बिलों की तामिली की स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान संपत्ति कर जमा करने आए एक उपभोक्ता को निगम आयुक्त ने स्वयं रसीद भी सौंपी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने तथा राजस्व वसूली से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश बंसल, उत्तम जखेनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर संग्रहक मौजूद रहे।




0 Comments