तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थीं दोनों बसें...
दो तीर्थ यात्रा बसों की भीषण टक्कर में चार की मौके पर मौत,बड़ सकती है मृतकों की संख्या !
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बसों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए गए। वहीं, हादसे में करीब 10 लोगों की मौत होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन या पुलिस की ओर से मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी एवं कोट ईसे खां के प्रमुख राजनीतिक नेता बलबीर सिंह पांधी ने बताया कि दोनों बसों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों के परखच्चे उड़ गए। बसों की हालत देखकर बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों और हताहतों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा रहा है।






0 Comments