G News 24 : संत निरंकारी मिशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा 15 नवंबर को रक्तदान,' महादान,शिविर !

 मानवता की भलाई के लिए श्रद्धालु और आमजन करेंगे निःस्वार्थ भाव से रक्तदान...

संत निरंकारी मिशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा 15 नवंबर को रक्तदान,' महादान,शिविर !

ग्वालियर,12 नवम्बर 2026। मानवमात्र के कल्याणार्थ परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन में, संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा 'संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन' द्वारा रविवार , 15 नवम्बर 2026 को प्रातः 9:30 से दोपहर 1 बजे तक जयेन्द्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने - संत निरंकारी सत्संग भवन में एक विशाल 'रक्तदान शिविर' का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में शहर के कई युवा एवं शहर के नागरिक भागीदारी लेंगे, विदित हो यह शिविर प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार से संत निरंकारी सत्संग भवन में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है,  इस शिविर में मिशन के श्रद्धालु भक्त और स्थानीय नागरिक निःस्वार्थ भाव से बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगे। रक्त संग्रहित करने हेतु जे.ए.एच अस्पताल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित रहेगी।

इस शिविर में विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। मिशन के ग्वालियर जोन के जोनल इंचार्ज राधेश्याम सिंह ने बताया कि रक्तदान एक महादान है और यह जनकल्याण को समर्पित सच्ची सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें और मानव सेवा के इस यज्ञ में भागीदार बनें।

विदित हो कि संत निरंकारी मिशन समूचे देश में रक्तदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक लगभग 9,325 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 15,03,220 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। निरंकारी मिशन समाज उत्थान के लिए भी समय-समय पर अनेक परियोजनाओं को संचालित कर निरंतर निष्काम सेवाएं निभा रहा है। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments