यातायात जन-जागरूकता रथ को हरीझण्डी

‘‘सड़कसुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ...

यातायात जन-जागरूकता रथ को हरीझण्डी

ग्वालियर यातायात पुलिस ग्वालियर एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के संयुक्त तत्वधान में आज 32वां राष्ट्रीय सड़कसुरक्षा माह का पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जन-जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया।राष्ट्रीय सड़कसुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा।इसके तहत शहर में यातायात सड़क सुरक्षा एवं यातायात जनजागरूकता अभियान के बैनर पोस्टर लगाकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 

जन-जागरूकता रथ को हरीझण्डी दिखाने के अवसर पर डीएसपी यातायात आरएन त्रिपाठी, नरेश अन्नोटिया, व्रिकमसिंह कनपुरिया तथा जिला परिवहन अधिकारीएसपीएसचौहान, एआरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथसोसाइटी के अध्यक्ष संजय कट्टल भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर एसपी ग्वालियर ने कहा कि समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान, यातायात जागरूकता पखवाड़ा और अब यातायात सड़कसुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के सड़कसुरक्षा-यातायात जागरूकता संबंधी आयोजन ग्वालियर शहर के साथ-साथ देहात के थाना क्षेत्रों में भी आयोजित किये जाएंगे।

ग्वालियर पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत प्रचार प्रसार करने हेतु जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है जो सम्पूर्ण शहर में घूमकर यातायात सुरक्षा का प्रचार प्रसार करेगी इसमें बैनर और पोस्टर के साथ-साथ ऑडियो सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जायेगी।यातायात जन-जागरूकता के लिए बैनर पोस्टर शहर के कई स्थानों पर लगाए जाएंगे। यातायात विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यातायात सड़क सुरक्षा संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

ट्रैक्टर ट्रॉली पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे, दो वाहन एवम् चार पहिया वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर निःशुल्क लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ वाहनचालकों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए भी आग्रह किया जाएगा। वाहनों का प्रदूषण चेकअप हेतु कैंप लगाये जाएंगे। दो पहिया वाहनों की स्लो वाहन रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। एक माह के इस यातायात जनजागरूकता अभियान के तहत शहरभर में विभिन्न प्रकार के आयोजन ग्वालियर जिले में किए जाएंगे। रात्री के समय यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी फिल्मों का भी प्रसारण शहर के कई चौराहे पर किया जाएगा।

Comments