मां ने 8 माह के इकलौते बेटे की काटी गर्दन

दिल दहला देने वाली घटना…

मां ने 8 माह के बेटे की काट दी गर्दन

अशोकनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने। मां ने 8 माह के बेटे को सड़क पर लेटाया और काट दी गर्दन। हत्या के बाद बोली बकरा काट दिया। ग्राम चुरारी में 8 माह के इकलौते बेटे की उसकी मां ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घर से करीब 70 फीट मुख्य सड़क पर मां ले गई और उसे सड़क पर लिटाकर गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी।

मृतक की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां डॉक्टर से छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई गई। जिसकी नब्ज देखकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा। पुलिस का कहना है कि मां की मेंटल स्थिति ठीक नहीं है। रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी की 2 साल पहले हुई थी शादी। शादी के बाद अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। 

ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी,जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी। एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी जानकारी लगते ही चंदेरी पहुंचे, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अशोक नगर पुलिस की कार्यवाई।

Comments