एनडीए सांसदों के मंगल मिलन में सभी सांसदों के हाथों में तिरंगा ...
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे
संसद के मानसून सत्र के बीच आज एनडीए सांसदों के मंगल मिलन में पीएम मोदी के संबोधन से पहले तिरंगा फहराया गया. वंदे मातरम् के उदघोष की गूंज सुनाई दी. हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे भी लगे. इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के हाथों में तिरंगा था.
NDA के सांसद विपक्ष के खिलाफ़ पोस्टर दिखा. इन पोस्टरों में कहा गया है कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष इससे भाग रहा है. बीजेपी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब दें.
कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने डिस्कशन से मना कर दिया. तो ये देश को कितना धोखा दे रहे हैं. वहीं साक्षी महाराज ने कहा कि पूरा विपक्ष किसी तरह से कोई चर्चा नहीं चाहता है. उनकी जंतर-मंतर के लिए और झारखंड पर नीति अलग अलग है.
मनोज तिवारी ने कहा कि अमित शाह जवाब देंगे, राहुल गांधी भागना मत. बता दें कि संसद में गतिरोध लगातार जारी है. विपक्ष का कहना है कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा चोरी पर अमित शाह जवाब दें. गतिरोध के बीच सोमवार को सरकार ने बड़ा दांव चला और कहा कि अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, पहले विपक्ष सुनने के लिए तैयार हो. चर्चा शुरू होने दे.



0 Comments