आशीष उषा अग्रवाल इसीलिये सबके अपने हैं...
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सयोंजक आशीष उषा अग्रवाल का आज अपने गृहनगर का दौरा !
| बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री आशीष ऊषा अग्रवाल के करकमलों द्वारा ग्वालियर में जी न्यूज़ 24 ग्रुप की पत्रिका की प्रकाशक दिव्या सिंह ने कराया "बिग थिंकर" का विमोचन |
ग्वालियर। भाजपा में हाल ही में दो प्रमोशन पाकर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने आशीष उषा अग्रवाल वास्तव में एक सरल, योग्य व मिलनसार व्यक्तित्व है, योग्यता उनकी सरल वाणी और व्यवहार कुशलता में कोई सानी नहीं है, इसी कारण मात्र डेढ माह में ही भाजपा के मीडिया विभाग के सर्वोच्च पद पर जा पहुंचे आशीष उषा अग्रवाल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सभी दिग्गज नेताओं के चहेते बन गये है।
उन्होंने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में काम काज भी बेहद कुशलता से संम्हाल लिया है और दिल्ली में मीडिया से भी भाजपा के संबंध और बेहतर कराने के प्रयास किये है। अब उनकी सादगी देखिये कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद वह पहली बार ग्वालियर आ रहे है, तो उन्होंने लोगों से विनम्र अपील कर डाली है कि वह उनके औपचारिक स्वागत कार्यक्रम , होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह , विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिये सबसे बडा सम्मान है।
न स्वागत की भीड़ न सड़क जाम,ग्वालियर आने से पहले आशीष ऊषा अग्रवाल की अपील
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर आगमन से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से न होर्डिंग, न बैनर और न औपचारिक स्वागत करने का आग्रह किया है। स्वागत के बजाय उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने अपने निज गृहनगर आने से पूर्व उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मिल रहे आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि दिखावे से दूर रहकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा-संकल्प और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए, इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है। आप सभी से सादर एवं विनम्र आग्रह है कि कृपया किसी औपचारिक स्वागत कार्यक्रम, होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।हर बार की तरह, इस रविवार, 27 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्वालियर कार्यालय में आप सभी से मिलने के लिए उपस्थित रहूँगा।।
वह हर बार की तरह 27 सितम्बर को अपने ग्वालियर कार्यालय में कार्यकर्ताओं , शुभचिंतकों और आत्मीयजनों से भेंट के लिये उपलब्ध रहेंगे। आशीष उषा अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।




0 Comments