G News : आत्मरक्षा शिविर में महिला प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर !

 संभागीय आईटीआई में आत्मरक्षा शिविर आयोजित ...

 आत्मरक्षा शिविर में महिला प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर !

ग्वालियर, 03 जून 2026/ शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) ग्वालियर में महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग करना था। शिविर का आयोजन श्री धानी यूथ एण्ड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन के सहयोग से किया गया। 

आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य श्री नरेश अहिरवार ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में साहस, सतर्कता और समझदारी के साथ कार्य करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर बताया गया कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। संस्था द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments