पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उससे 157 क्वार्टर शराब और स्कूटी एक जप्त की...
तिघरा रोड पर चलते-फिरती अवैध शराब की दुकान के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही !
ग्वालियर। 03.06.2026/ बुधवार को थाना जनकगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चकलेश्वर मंदिर तिघरा रोड़ के आगे शराब बेच रहा है, उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चकलेश्वर मंदिर के आगे तिघरा रोड़ पर पहुंची, तो वहां पर एक व्यक्ति ग्रे कलर की टी.वी.एस. ज्यूपीटर पर आगे प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी रखे हुए बैठा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर वहां से भागने प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम अजय उर्फ शनी बाल्मीक पुत्र गोविन्द बाल्मीक उम्र 22 साल नि. नया बाजार चौराहा थाना इंदरगंज जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा गाड़ी पर रखी हुई प्लास्टिक की बोरी को चेक किया तो उसमे 157 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा के रखे मिले। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से देशी प्लेन मदिरा के 157 क्वाटर कुल मात्रा 28.260 लीटर कीमत करीबन 11000/- रूपये मय ग्रे कलर की बिना नम्बर की ज्यूपीटर स्कूटी कीमत करीबन 50000 रूपये को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना जनकगंज में अप0क्र. 133/26 धारा 34(1) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सोलंकी, प्र.आर. शिवओम सिंह, प्रआर. संजय जादौन, प्रआर. जितेन्द्र सिंह, आर. मनोज कुशवाह आर. पवन यादव, आर. सुरेन्द्र धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments