G News 24 : शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),ग्वालियर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू !

 आवेदन एवं विकल्प चयन की अंतिम तिथि 30 जून 2026  तकआवेदन मान्य होंगे ...

शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई)ग्वालियर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू !

ग्वालियर,02 जून 2026/ शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ग्वालियर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी  व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी एमपी स्किल पोर्टल https://share.google/wHSY97ETZYYg6WWrO के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प चयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आईटीआई प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधारित है। आवेदन एवं विकल्प चयन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

संभागीय आईआईटी बिरलानगर में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, वेल्डर सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को उद्योगों में रोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। 

आईटीआई के प्राचार्य निखिल सिंघल ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीयन, त्रुटि सुधार तथा व्यवसाय एवं संस्था चयन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय संभागीय आईटीआई, ग्वालियर में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अधिकृत ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments