G News 24 : स्पा सेंटर पर पुलिस की महिला विंग का छापा,डर के मारे किचिन में छिपीं युवतियां !

अनैतिक गतिविधियों को जांचने,स्पा सेंटर चलाने वालों को पुलिस ने दिया संडे सरप्राइज ...

स्पा सेंटर पर पुलिस की महिला विंग का छापा,डर के मारे किचिन में छिपीं युवतियां !

ग्वालियर। शहर के पॉश कॉलोनी में संचालित स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। रविवार की रात पुलिस की टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक छापा मारकर कार्यवाही से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर मे तो हालत यह थी कि पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवतियां डर के मारे सीधे किचिन में जाकर छिप गयी। जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला, जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाये गये। जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई।

अनैतिक गतिविधियों को जांचने,स्पा सेंटर चलाने वालों को पुलिस ने दिया संडे सरप्राइज !

एएसपी अनु बेनीवाल के आदेश पर महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग केलिये मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे। स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के इलाकों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। इसी की कन्फर्मेशन के लिये रविवार की रात डीएसपी शिखा सोनी, अन्नपूर्णा सिरसाराम और महिला टीआई दीप्ति तोमर भारी पुलिस बलिऔर महिला आरक्षकों के साथ अचानक ‘‘द बीच सेंटर’’ और ‘‘द हीलिंग स्पासेंटर’’ पर छापेमारी करने पहुंची।

न रजिस्टर मेंटेन, न पहचान पत्र; संचालकों को अंतिम चेतावनी

स्पा सेंटरों के कोनों और केबिन्स की बारीकी से तलाशी लेने के बाद जब पुलिस ने वहां के आधिकारिक दस्तावेजों, लाइसेंस और आने वालों के डिटेल वाले रजिस्टरों को खंगाला, तो भारी अनियमितताएं सामने आईं। स्पा सेंटर में आने-जाने वाले ग्राहकों का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और आईडी कार्ड का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया था। कैमरों के एंगल और फुटेज के स्टोरेज की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंदर क्या गतिविधियां चल रही हैं।

पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों और मैनेजरों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि स्पा सेंटर केवल निर्धारित व्यावसायिक थेरेपी के लिए हैं। यदि इसके पीछे किसी भी प्रकार का अनैतिक कृत्य या संदिग्ध गतिविधि पाई गई, तो बिना किसी रियायत के सीधे सेंटर को सील कर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा सेल की टीमों ने रविवार को दो प्रमुख स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में स्पा की आड़ में कोई भी अनैतिक या गैर-कानूनी गतिविधि संचालित न हो। चेकिंग के दौरान कुछ युवतियां घबराकर किचन में छिप गई थीं, उन्हें पूछताछ के लिए लाया है। सेंटरों के कस्टमर रजिस्टर सही नहीं मिले हैं। सभी संचालकों को नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई है, उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments