गाय-भैंस के मारने पर बंगाल सरकार सख्त, शुभेंदु सरकार का सर्कुलर जारी...
पश्चिम बंगाल में ईद की छुट्टी केवल 28 मई को,दो दिन की छुट्टी वाला ममता बनर्जी का फैसला बदला !
पश्चिम बंगाल सरकार ने ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर पहले जारी अवकाश सूची में बड़ा बदलाव किया है, बंगाल की बीजेपी सरकार की ओर से जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.
पश्चिम बंगाल में 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर गजटेड हॉलिडे यानी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को जारी सर्कुलर में कहा, 'उपरोक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए राज्यपाल महोदय ने 28 मई को बकरीद के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. अब इससे संबंधित सर्कुलर के तहत बकरीद के पहले 26 मई (मंगलवार) और 27 मई बुधवार को अधिसूचित अवकाश रद्द किए जाते हैं. नए आदेश के तहत अब 26 मई और 27 मई दोनों दिन पश्चिम बंगाल राज्य के सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों के लिए कार्य दिवस (Working Day) होंगे जिन पर उपरोक्त अधिसूचना लागू होती है.' इस तरह राज्य की नई बीजेपी सरकार ने बकरीद की छुट्टियों की संख्या कम कर दी है.
बकरीद की छुट्टी में कटौती
सरकारी सर्कुलर के मुताबिक पश्चिम बंगाल की नई शुभेंदु सरकार ने मुस्लिम समाज के पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की छुट्टी में कटौती कर दी है. अब से इस त्योहार पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी रहेगी. इसके आदेश के साथ ही शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने ममता सरकार के पिछले आदेश को भी बदल दिया जिसमें बकरीद पर दो दिन की छुट्टी का प्रावधान होता था. आपको बता दें कि इस बार पूरे देशभर में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. इसलिए राज्य में केवल एक दिन यानी 28 तारीख को बकरीद की छुट्टी होगी.
गाय-भैंस के मारने पर बंगाल सरकार सख्त
आपको बताते चलें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने एक औपचारिक सार्वजनिक सूचना जारी की है. उसमें फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना गाय और भैंस के वध पर सख्त प्रतिबंध को दोहराया गया है. 27 मई को बकरीद से पहले सरकार ने यह नोटिस जारी किया. नोटिस में यह कहा गया है कि बिना प्रमाण पत्र के किसी भी बैल, बछड़े, गाय या भैंस का वध नहीं किया जा सकता. प्रमाण पत्र पर दो अलग-अलग सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर होने चाहिए. उल्लंघन को संज्ञेय अपराध माना जाएगा, जिसके लिए छह महीने तक की कैद और एक हजार रुपए तक के जुर्माने की सजा हो सकती है.
29 मई वर्किंग डे
आपको बताते चलें कि ममता बनर्जी की सरकार के टीएमसी राज में बकरीद पर मुस्लिम समुदाय को केवल दो दिन की छुट्टी मिलती थी पर अब 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-अल-अजहा के त्योहार पर सिर्फ एक दिन का अवकाश होगा. यानी छुट्टी 28 मई को होगी और 29 मई को वर्किंग डे रहेगा.


0 Comments