संघटन को मजबूती देने कॉंग्रेस युवा और संघर्षशील नेताओं को दे रही है बड़ी जिम्मेदारी...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी बने दिल्ली प्रदेश संगठन सर्जन कार्यक्रम के प्रभारी !
सीहोर। संघटन को मजबूती देने के उदेश्य से कॉंग्रेस आलाकमान युवा और संघर्षशील नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से सीहोर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश तिवारी को दिल्ली में कांग्रेस सेवादल संगठन सर्जन अभियान का प्रभारी बनाया गया है।
सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सीहोर जिले के कांग्रेस नेता गणेश तिवारी उनके संगठन में कार्य करने के अनुभव को देखते हुए सोंपी गई है। श्री तिवारी को सौंपे गए इस दायित्व को लेकर हर्ष व्यक्त कर सीहोर के कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।


0 Comments