आखिर कौन बनेगा बंगाल का अगला CM...
एक ने ममता को हराया,एक ने संगठन खड़ा किया,और एक है बड़ा चेहरा !
इस लिहाज से देखें तो ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी फ्रंट रनर होने के बावजूद सीएम बनेंगे ही, यह कोई भी दावे के साथ नहीं कह सकता. इसका उदाहरण दिल्ली के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जिन्होंने असेंबली चुनाव में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था. इसके बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके बजाय रेखा गुप्ता के हाथ लगी. प्रवेश की तरह सुवेंदु का भी हाल होगा, यह हम नहीं कह रहे. लेकिन यह भी एक संभावना हो सकती है और बीजेपी हाईकमान अक्सर करता रहा है. आइए आपको बताते हैं कि बीजेपी के कौन-कौन से नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.
सुवेंदु अधिकारी
दावेदारों की सूची में पहला नाम सुवेंदु अधिकारी का है. किसी जमाने में ममता के करीबी रहे सुवेंदु इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2021 में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था और इस बार भी भवानीपुर सीट पर फिर से ममता को हराया है. अपनी जुझारू छवि और मजबूत संगठन क्षमता की वजह से वे बंगाल में पार्टी की पहचान बन चुके हैं.दिलीप घोष
दिलीप घोष RSS के पुराने कार्यकर्ता हैं. राज्य में बीजेपी की जड़ों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. वे वर्ष 2015 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे. उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि वर्ष 2021 में पार्टी 2021 में राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बनने में कामयाब रही. उनकी निष्ठा और मेहनत का इनाम देने के लिए पार्टी उन्हें भी सीएम बनाने पर विचार कर सकती हैं.
रूपा गांगुली
रूपा गांगुली पश्चिम बंगाल में बीजेपी की चर्चित नेता हैं. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाया था. जिसके चलते वे देशभर में मशहूर हुईं. एक्टिंग के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर राजनीति में एंट्री की. वे 2 साल तक बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके साथ ही वे पूर्व सांसद भी हैं. पार्टी अगर किसी महिला को कमान सौंपने का फैसला करती है तो रूपा गांगुली इस दौड़ में आगे हो सकती हैं.


0 Comments