G News 24 : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद,अब घुसपैठियों पर होगा एक्शन ,PM मोदी ने किए 5 बड़े ऐलान

 बंगाल की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को हरी झंडी...

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद,अब घुसपैठियों पर होगा एक्शन ,PM मोदी ने किए 5 बड़े ऐलान

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे हैं. पीएम मोदी के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता ‘मोदी जी’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए.

बीजेपी कार्यकर्ताओं का जिक्र कर शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज का ये दिन, ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है, जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, चेहरे पर जो खुशी होती है, वो मैं बीेजेपी कार्यकर्ता पर देख रहा हूं. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते मैं बीजेपी के हर कार्यकर्ता के खुशी में शामिल हूं. आज का ये दिवस कई मायनोे में खास है.. ये देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. यह भरोसे का दिन है. उन्होंने पांचों चुनावी राज्यों का अभिवादन किया. मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता को नमन करता हूं.

दुनिया ने देखा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है: पीएम मोदी

जय पराजय लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा होता है, लेकिन पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया कि ये भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है? लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है. यह हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है. आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है. आज का भारत का संविधान भी जीता है. हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं.

पीएम मोदी ने कहा हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं. पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक है. असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं. इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है. यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है. मैं आज चुनाव आयोग और उसके सभी कमर्चारी भाई-बहनों को, सुरक्षाबलों का भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं.

मां गंगा ने मुझे बुलाया है: पीएम मोदी

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में जब बीजेपी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम किया और काशी में नामांकन भरने .. ना मैं आया हूं. ना किसी ने मुझे भेजा है.. मां गंगा ने मुझे बुलाया है. उन्होंने कहा कि गंगा जी के साथ ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के जीतने से आज से बंगाल भय मुक्त हुआ है और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments