G News 24 : पहाड़ी से कूदने जा रहे 18 साल के बेटे को,बचाने पहुंचे पिता भी गिरे और सदमे में मां ने भी लगाई छलांग !

डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821... 

पहाड़ी से कूदने जा रहे 18 साल के बेटे को,बचाने पहुंचे पिता भी गिरे और सदमे में मां ने भी लगाई छलांग !

महाराष्ट्र में एक परिवार के तीनों लोगों की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई. यहां शुक्रवार ( 21 अगस्त 2026) को 18 साल का एक युवक पहाड़ी की चोटी पर खड़ा हो गया, जिसके बाद उसके माता-पिता और अन्य लोगों ने लगभग 3 घंटे तक उसे सुरक्षित जगह पर जाने के लिए मनाया. हालांकि, वह अपने पेरेंट्स को लगातार पहाड़ी से कूदने की धमकी देता रहा. युवक आत्महत्या करने के लिए पहाड़ी से नीचे कूदने लगा. इस दौरान उसे बचाने के लिए दौड़े पिता का संतुलन बिगड़ गया है, जिससे दोनों ही पहाड़ी से गिर पड़े. किशोर की मां की भी बाद में मौत हो गई. यह घटना तब और खौफनाक हो गई, जब पिता के हस्तक्षेप के दौरान वह व्यक्ति पहाड़ी से गिर गया. घबराहट में उसकी मां भी कुछ ही समय बाद पहाड़ी से गिर पड़ी. तीनों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई.  

लाख कोशिशों के बावजूद नहीं समझा युवक

घटना छत्रपति संभाजीनगर जिले के खावड़ा पहाड़ी की बताई जा रही है. यहां सुबह 10 बजे से माता-पिता और अन्य लोग युवक को किनारे से दूर हटने के लिए मनाने की कोशिश करते रहे. इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. बताया जा रहा है कि 18 साल का युवक पहाड़ी की चोटी पर गया था और पेरेंट्स को आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. लगभग 3घंटे तक गांव वालों और उसकी मां ने उसे समझाने की कोशिश की. उन्होंने किशोर से अपने भविष्य और माता-पिता के बारे में सोचने के लिए भी कहा, लेकिन वह आत्महत्या करने पर अडिग रहा. 

पिता के साथ पहाड़ी से गिरा 

लड़के के पिता ने शुरुआत में नीचे से ही उसे वापस लौटने की विनती करते रहे. इसके बाद घटना के आखिरी 15-20 मिनटों के दौरान वह भी पहाड़ी पर चढ़ गए. जैसे ही लड़का पहाड़ी के किनारे की ओर बढ़ने लगा, तो उसके पिता ने उसे समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि वह पहाड़ी से दूर हट जाए. हालांकि, दोपहर लगभग 1 बजे अपने बेटे को पकड़ने की कोशिश के दौरान दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गिर गए. इसके कुछ ही पलों बाद घबराई हुई मां भी पहाड़ी से गिर पड़ी.  

'विनती करती रही मां...'

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने भी किशोर को समझाने की कोशिश की और उसे पहाड़ी से दूर हटने के लिए कहा. हालांकि, उनकी कोशिश असफल रही. घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी संजय जाधव ने बताया कि माता-पिता और अन्य लोगों ने किशोर को समझाने-बुझाने की की कोशिश की. उन्होंने कहा,'माता-पिता और अन्य लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने नहीं सुना और पहाड़ी के किनारे खड़ा रहा. पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे.' उन्होंने बताया कि किशोर की मां भी उससे लगातार विनती कर रही थी कि वह कूदे नहीं. 

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821

Reactions

Post a Comment

0 Comments