अब तमिलनाडु की कमान फिल्हाल,एक्टर विजय की पार्टी TVK के पास...
तमिलनाडु केCM स्टालिन अपनी सीट नहीं बचा पाए ,मिली करारी शिकस्त !
तमिलनाडु की सियासत में सबसे बड़ा उलटफेर, अपनी सीट नहीं बचा पाए CM स्टालिन, मिली है करारी शिकस्त. तमिलनाडु में सीएम और DMK नेता एम के स्टालिन की करारी हार हुई है. 7 मई 2021 से राज्य में सीएम पद पर काबिज एम के स्टालिन की करारी हार हुई है. उन्हें TVK के वीएस बाबू से करारी शिकस्त मिली है. बता दें कि कोलाथुर सीट स्टालिन का अभेद्द किला माना जाता था. यहां से वह साल 2011, 2016 और 2021 तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें हराने वाले वी एस बाबू स्टालिन के पुराने साथी रह चुके हैं. इससे पहले साल 2021 के चुनाव में स्टालिन ने AIADMK के आदि राजाराम को बुरी शिकस्त दी थी.
स्टालिन की हार
बता दें कि कोलाथुर सीट से स्टालिन को कुल 74, 202 वोट मिले. वह 8795 वोटों से हारे हैं. वहीं TVK के वीएस बाबू को 82997 वोट मिले. स्टालिन कुल 8795 वोटों से पिछड़े. इसके अलावा AIADMK के पी संथाना कृष्णन को कुल 18430 वोट मिले. स्टालिन लंबे समय से तमिलनाडु में सीएम के पद पर विराजमान रहे. हालांकि, इस बार हुए चुनाव में उनकी हार ने बता दिया कि राज्य की जनता का मूड बदल चुका है और लोग एक्टर विजय के रूप में नया नेतृत्व चाहते हैं.
कोलाथुर के विधायक रहे स्टालिन
बता दें कि एम के स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति में दिग्गज नेताओं में शुमार हैं. वह एम करुणानिधि के बेटे हैं और 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. साल 2018 में करुणानिधि के निधन के बाद वह DMK के अध्यक्ष बने. साल 2011 में विल्लिवक्कम का कुछ हिस्सा और पुरासावक्कम विधानसभा को मिलाकर कोलाथुर विधानसभा सीट बनी. MK स्टालिन इसके बाद से ही यहां के विधायक रहे हैं.
वीएस बाबू से मिली हार
वीएस बाबू की बात करें तो वह भी पहले DMK के नेता था और विधायक का पद संभाल रहे थे. साल 2011 में विधानसभा चुनाव के दौरान वह एमके स्टालिन के चुनाव के इंचार्ज थे. हालांकि, वह बाद में पार्टी छोड़कर AIADMK में शामिल हो गए. इसके बाद 7 फरवरी 2026 को वह एक्टर विजय की पार्टी TVK से जुड़ गए. इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्टालिन को 8795 वोटों से हराया है.


0 Comments