शादी के बाद से ही हो रहा था विवाद...
पति ने की क्रूरता की सारी हदें की पार,बेरहमी से की पिटाई,और प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप !
मध्य प्रदेश के मऊगंज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेरहमी से पिटाई की गई. साथ ही पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव का है, जहां पति ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि पहले उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
फिलहाल पति की क्रूरता की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल है. परिजन उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
एक साल पहले हुई दोनों की शादी
आरोपी पति की पहचान शैलेंद्र पटेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पारिवारिक कलह के चलते महिला कई महीनों से मायके में रह रही थी. करीब 10 दिन पहले ही वह ससुराल लौटी थी।
पति और पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के साथ बर्बरता की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लोगों में इस मामले को लेकर गुस्सा है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की भयावह तस्वीर पेश कर रही हैं।
आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही पुलिस
फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।


0 Comments