रेलवे अब बॉट्स और ब्रोकरों का पत्ता साफ करने 'एआई शेड्यूलिंग' का ब्रह्मास्त्र ले आया ...
तत्काल का खेल अब खत्म! रेलवे के नए AI नियम से आसान होगा कन्फर्म टिकट मिलना !
आप भी अगर तत्काल टिकट बुक करते वक्त 'नो सीट' का बोर्ड देखकर परेशान हो जाते हैं? रेलवे ने अब बॉट्स और ब्रोकरों का पत्ता साफ करने के लिए 'एआई शेड्यूलिंग' का ब्रह्मास्त्र चला दिया है, जिससे इस गर्मी में आपकी यात्रा आसान हो सकती है.
रेलवे का सफर और वेटिंग लिस्ट का दर्द...ये कॉम्बिनेशन किसी बुरे सपने से कम नहीं, लेकिन इस बार मई 2026 से भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उन लोगों की नींद उड़ने वाली है, जो धांधली करके टिकट उड़ा ले जाते थे. रेलवे का नया एआई-आधारित 'फ्रॉड डिटेक्शन मॉडल' अब उन ऑटोमेशन बॉट्स को पलक झपकते ही पकड़ लेगा, जो आम आदमी से पहले टिकट हथिया लेते थे.
अब एआई पकड़ेगा ब्रोकर की चाल
सिस्टम इतना स्मार्ट हो गया है कि अगर आपने एक सेकंड से भी कम में बुकिंग की, तो एआई समझ जाएगा कि यह किसी इंसान की नहीं, बल्कि मशीन की कारस्तानी है. साथ ही, अब आधार वेरिफिकेशन और ओटीपी का सुरक्षा घेरा तत्काल बुकिंग को और भी अभेद्य बना देगा. ये बदलाव इसलिए जरूरी थे, क्योंकि हर साल गर्मियों की छुट्टियों में मिडिल क्लास परिवार टिकट के लिए पिसते रहते थे.
समर स्पेशल ट्रेनों का झोंका
सिर्फ तकनीक ही नहीं, रेलवे ने भीड़ को मैनेज करने के लिए कमर कस ली है. इस साल 15 जुलाई तक 908 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो 18 हजार से ज्यादा फेरे लगाएंगी.
आप ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकते हैं.
अब आप ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकते हैं. यह बदलाव उन मुसाफिरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो आखिरी वक्त पर भागमभाग में होते हैं. रेलवे की यह नई पहल वाकई में 'सिटिजन-फर्स्ट' अप्रोच की तरफ एक बड़ा कदम है. अब बस उम्मीद यही है कि तकनीक का यह तड़का आम आदमी की यात्रा को वाकई सुहाना और 'कन्फर्म' बना दे


0 Comments