यह भाव उपनगर ग्वालियर एंव लश्कर ग्वालियर मे एक साथ वडाये जा रहे हैं...
21 मई से दूध के दाम बढ़ायेगा ग्वालियर दूध डेयरी व्यवसाई संघ !
ग्वालियर। दूध डेयरी व्यवसाई संघ द्वारा ग्वालियर शहर मे 21मई से दूध के दाम मे 2 रु वृद्धि करने का फैसला लिया है, वर्तमान मे लश्कर मे दूध का दाम 58 रु लीटर है जो बढ़कर 60 रु लीटर हो जायेगा एवं उपनगर ग्वालियर मे दूध का दाम 60 रु से बढ़कर 62 रु हो जायेगा। यह भाव उपनगर ग्वालियर एंव लश्कर ग्वालियर मे एक साथ वडाये जा रहे हैं जवकि प्रदेश के अन्य शहरो मे अप्रेल से ही भाववृघ्दि की गई है
दूध डेयरी व्यवसाई संघ के मीडिया प्रभारी के अनुसार इस वक़्त हर वस्तु के दाम आसमान छु रहे है और इसका प्रभाव प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पशु-पालन और पशु आहार पर भी पड़ता है साथ ही कुछ समय से पशुओ के खरीद फरोख्त के दाम भी बड़े गये है। वहीं काफी समय से दूध के दाम बढ़ाने के लिए संघ पर दबाब आ रहा था परन्तु महंगाई की मार जनता पर ना पड़े इसलिए संघ के पदाधिकारी कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रहे थे।
दूध डेयरी व्यवसाई संघ ग्वालियर के पदाधिकारियों एंव कार्यकारिणी सदस्यों की वरचुअल मीटिंग मे दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस मीटिंग मे दूध डेयरी व्यवसाई संघ सम्पूर्ण भारत के रास्ट्रीय अघ्यक्ष प्रेमचंद अगृवाल रास्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र मांडिल, रास्ट्रीय चेयरमैन दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरघारी लाल भाग्या, शिवकुमार गुप्ता दूध डेयरी व्यवसाई संघ ग्वालियर के हरमीत सिंह सेठी अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव स्पर्श जैन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी रूपेन्द्र सरकार ने दी है।


0 Comments