G News24 : स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला : डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार

  “स्वच्छ ग्वालियर, का दीनदयाल नगर से दिया स्वच्छता का संदेश...

स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला : डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार

ग्वालियर।  स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। हम अपने घर, विद्यालय और आसपास को साफ रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। कचरा सही स्थान पर डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मिलकर हम स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित समाज बना सकते हैं। उक्ताश्य के विचार महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने नगर निगम ग्वालियर आयोजित देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। 

नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों मंे किया जा रहा है। जिसके तहत आज सोमवार  को महाराजा कंपलेक्स दीनदयाल नगर में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार, पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, कोचिंग संचालक पी एस कुशवाहा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगें। 

स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा बताया गया कि हमारे नगर निगम की आईएससी टीम द्वारा ग्वालियर के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिससे वह अपने साथ-साथ घर के सदस्यों को भी जागरुक कर सकेंगे। आयुक्त संघ प्रिय द्वारा यह भी नागरिकों को अवगत कराया गया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ ग्वालियर अप चलाया जा रहा है जिस पर आप कचरे से संबंधित फोटो डालकर कचरे की गाड़ी को बुला सकते हैं। 

 डेयरी संचालकों से भी अपील की गई कि वह गोबर नाली में ना बहाए ...

वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी द्वारा मंच से सभी नागरिकों को सचेत किया गया कि सभी अपने घरों में कम से कम दो डस्टबिन का उपयोग करें जिसमें सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग संकरण कर कचरे की गाड़ी में ही डालें उसके साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि अपने घरों के आसपास एवं सड़क पर कचरा ना डालें, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ही ठीक रहेगा।

अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव द्वारा नागरिकों को बताया गया कि स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 15 अप्रैल से  निरंतर चलाया जावेगा साथ ही वार्ड 18 के नागरिकों को बताया गया की ग्वालियर में प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा निकलता है जिसमें कचरे की गाड़ी के माध्यम से ढाई सौ से तीन सौ टन कचरा अलग-अलग मिलता है जो केदारपुर प्लांट पहुंचता है शेष अन्य कचरा सेकेंडरी वाहन ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से पहुंचता है जिसे प्रथा की कारण किए जाने में समस्या होती है इसलिए आप सभी से आग्रह है कि अपने घरों का कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। 

साथी नागरिकों से अपील की गई की स्वच्छता में आप सभी का सहयोग एवं सुझाव मिलेगा तभी ग्वालियर का विकास होगा। इसके साथ-साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न कर कपड़े से बने ठेले का उपयोग करने को कहा गया।

वार्ड 18 में अभिलाषा कोचिंग संचालक श्री पी एस कुशवाह द्वारा स्वच्छता को लेकर बताया गया कि मैं स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहता हूं एवं मेरे कोचिंग में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्वच्छता से जागरूक रखता हूं। उसके साथ-साथ बच्चों से अपील करता हूं कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और ना ही गंदगी फैलाई और ना किसी को फैलने दें।

स्वच्छता संवाद के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अनेक नागरिकों महिलाओं एवं बुजुर्ग बच्चों ने भी स्वच्छता के लिए उनके मन में आ रहे सवालों को पूछा और अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 

शहर की सड़कों पर दिया स्वच्छता का संदेश

दीन दयाल नगर क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता संवाद के पूर्व में नगर निगम की आईईसी टीम के सदस्यों द्वारा विभिन्न संस्थाओं के वालंटियर के साथ एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता संवाद में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता कैप एवं बैज लगाये गए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments