G News 24 : ऑनलाइन गेम में ₹5 लाख हारी,तो नाबालिग भाई की मदद से रच डाली फर्जी लूट की वारदात !

 भाई और उसके दोस्त द्वारा लड़कियों के कपड़े पहनकर वारदात की योजना थी, लेकिन समय नहीं मिला... 

ऑनलाइन गेम में ₹5 लाख हारी,तो नाबालिग भाई की मदद से रच डाली फर्जी लूट की वारदात !

ग्वालियर।ग्वालियर में ऑनलाइन गेम में  ₹5 लाख की हार के बाद एक युवती ने अपने नाबालिग भाई और उसके दोस्त की मदद से फर्जी लूट की कहानी रची। पुलिस ने युवती के भाई को अभिरक्षा में लिया तो युवती ने थाने में फिनायल पी लिया। पुलिस द्वारा यह खुलासा लुटेरे की चप्पल से से किया । पूछताछ में वारदात की मास्टरमाइंड ऑनलाइन गेम में कर्ज में डूबी शिकायतकर्ता महिला ही निकली। उसने क्राइम सीरियल देखकर योजना बनाई।  पुरानी छावनी क्षेत्र में रहने वाली शेजू सिकरवार ने कर्ज और गहनों के इंश्योरेंस के लालच में फर्जी लूट की साजिश रची। 

उसने अपने नाबालिग भाई से खुद की लूट करवाई और थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में नजर आई लुटेरे की चप्पल से वारदात का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक फरियादी युवती ऑनलाइन गेम्स में 5 लाख रुपए हार चुकी थी और कर्ज चुकाने के लिए 16 साल के भाई के साथ साजिश रची थी। पुलिस ने युवती के भाई के पकडा तो युवती ने ऑनलाइन फिनाइल मंगाकर थाने में पी लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी  फुटेज में एक्टिवा चला रहे बदमाश की चप्पल से को देखा, लुटेरे ने ईगल साइन वाली चप्पल पहनी थी, जो महिला के भाई के पास भी थी। इंस्टाग्राम रील में भी वह वही चप्पल पहने दिखा। पुलिस ने भाई को पकड़ा तो उसने वारदात कबूल कर ली।वारदात में नाबालिग भाई और उसका दोस्त शामिल थे। लड़कियों के कपड़े पहनकर वारदात की योजना थी, लेकिन समय नहीं मिला। 

बहोड़ापुर थाने पुलिस  के मुताबिक शेजू ऑन लाइन गेम के चक्कर में टीडी गई थी वह गेम में फंसती गई और उस पर 5 लाख का कर्ज हो गया। उसने 10 तोला सोना  फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर बीमा कराया था। बीमा राशि हड़पने के लिए ही साजिश रची।शनिवार दोपहर 2 बजे वह कैप्री गोल्ड लोन से 10 तोला सोना लेकर आईआईएफएल फाइनेंस जा रही थी।बहोड़ापुर एटीएम तिराहे के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गहनों का बैग छीन लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की थी।लेकिन जांच के बाद हुए खुलासे ने फरियादी आरोपी की योजना विफल कर दी ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments