अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध हाल में मिली लाश...
शव के प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक की बोतल,पत्थर से सिर कुचला !
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को यहां एक अधेड़ महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है। महिला के सिर को पत्थर से कुचला गया है। इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि रेप के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे एक महिला का शव मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला के सिर को पत्थर से कुचला गया है। वहीं, शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियार से हमले के निशान भी है।
प्राइवेट पार्ट में मिला बोतल
अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली। जिस कारण से पुलिस को अंदेशा है कि रेप के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।
मटन की दुकान के पास मिला शव
पुलिस ने बताया कि अंबिकापुर शहर के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक मटन की दुकान है। इसी दुकान के सामने एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने शव देखते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची।
धारदार हथियार से भी हमला
पुलिस ने कहा कि महिला के गले में धारदार हथियार के निशान थे। किसी भारी चीज से उसका सिर कुचला गया है। जांच के दौरान प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। जिससे यह आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई। आरोपी ने खुद को बचाने और महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर इस तरह से हमला किया है।
एक अधेड़ महिला का शव मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी-अमोलक सिंह, एएसपी


0 Comments