G News 24 : 07 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि,60 KM की स्पीड से चली हवाएं !

 MP में रविवार को भी 36 से अधिक​ जिलों में बारिश की संभावना है...

07 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि,60 KM की स्पीड से चली हवाएं !

MP में गजब का मौसम नजर आ रहा है, एक तरफ तापमान 40 डिग्री के पार है तो दूसरी तरफ तेज आंधी-तूफान चल रहा है। बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। रविवार को एमपी के दर्जनभर से अधिक जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा। यहां 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं 80 स्थानों पर बारिश और 7 जिलों में ओले गिरे हैं। 

प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं  और जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों को हलाकान कर दिया है। आईएमडी के अनुसार बीते 24 घंटों में 80 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई है। 7 शहरों में ओले गिरे हैं। रविवार को भी 36 से अधिक​ जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम पर एक नजर

बीते 24 घंटों में 86 स्थानों पर बारिश दर्ज,7 जिलों में ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, शनिवार को 14 जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है 60 से अधिक शहरों में बारिश का भी अलर्ट  है। 

एमपी के 7 जिलों में जोरदार ओलावृष्टि, फसलें चौपट

आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के धार, राजगढ़, बैतूल, देवास, उज्जैन, अलीराजपुर और भिंड में ओले गिरे हैं। एमपी के सोंडवा में 1 इंच से अधिक बारिश हुई तो करीब 82 सेंटरों पर बरसात हुई है।

तेज आंधी से प्रभावित जिले

प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों सहित छिंदवाड़ा और भिंड में तेज आंधी चली हैं। कई जगह खेतों में रखी फसल उड़कर बिखर गई तो कई जगह कच्चे घरों के खप्पर और टीन तक उड़ गए।

प्रदेश के इन जिलों में ओले-बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन अनुसार शनिवार को प्रदेश के खंडवा, खरगोन, धार, देवास, मुरैना, श्योपुरकलां, शाजापुर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, पांढुर्णा में तेज बारिश, अंधड़ के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसी प्रकार 37 से अधिक स्थानों पर बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। अगले दो दिन तक प्रदेश के इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, अलग-अलग जिलों में आइसोलेटेड बारिश दर्ज होगी-डॉ. अरूण शर्मा, मौसम विभाग भोपाल

प्रदेश के सबसे गर्म शहर

  • खजुराहो 40.4
  • रतलाम 39.5
  • नौगांव/दमोह 39.0
  • सतना 38.9
  • टीकमगढ़/दतिया 38.8

Reactions

Post a Comment

0 Comments