“भविष्य से भेंट” कार्यक्रम 4 अप्रैल को आज ...
स्कूलों में अधिकारी बनेंगे शिक्षक,स्कूल में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद,बताएंगे भविष्य के मार्ग !
ग्वालियर। "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत आयोजित हो रहे प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में ग्वालियर जिले की शासकीय शालाओं में भी “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शतप्रतिशत पढ़ने योग्य बच्चों को शालाओं से जोड़ने के लिये शासकीय शालाओं में प्रवेशोत्सव मनाए जा रहे हैं। ग्वालियर जिले में भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचेंगे और बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के लिये प्रेरित करेंगे व भविष्य के लिये मार्गदर्शन देंगे। साथ ही पढ़ायेंगे भी ।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत शालावार लगाई है। बच्चों द्वारा भविष्य के लिए संजोए गए सपनों को साकार कराने में मदद करने के लिए अधिकारी 4 अप्रैल को शासकीय शालाओं में पहुंचकर बच्चों के साथ संवाद करेंगे। बच्चों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछेंगे एवं उस सपने को पूरा करने के लिए मार्ग भी बताएंगे। इस आयोजन का मकसद बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना है, जिससे आगे चलकर बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके।
इन विद्यालयों में बच्चों से संवाद करने पहुँचेंगे वरिष्ठ अधिकारी ...
सोजान सिंह रावत सी.ई.ओ. जिला पंचायत गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल गोरखी, कुमार सत्यम अपर कलेक्टर गर्ल्स जेए सिंध, सी.बी. प्रसाद अपर कलेक्टर, गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल गजराराजा,अनिल बनवारिया उपजिला निर्वाचन अधिकारी हायर सेकेण्डरी स्कूल बॉयज जनकगंज,सुरेश कुमार संयुक्त कलेक्टर संदीपनी गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल पदमा विधायल, श्रीमती जूही गर्ग संयुक्त कलेक्टर हायर सेकेण्डरी स्कूल टकसाल,विनोद सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल पागनवीसी,एन सी. गुप्ता एसडीएम मुरार गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल शिंदे की छावनी, प्रदीप कुमार शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल जीवाजीराव,नरेन्द्र बाबू यादव एसडीएम शासकीय माध्यामिक विधालय एसएएफ,अतुल सिंह एसडीएम शासकीय माध्यामिक विधालय केंटोमेंट एमएच चौराहा,एस के त्रिपाठी एसडीएम गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल एमएलबी मुरार, श्रीमती भूमिजा सक्सेना डिप्टी कलेक्टर संदीपनी मॉडल स्कूल मुरार, श्रीमती मनीषा कौलडिप्टी कलेक्टर शासकीय माध्यामिक विधालय मुरार नंबर, श्रीमती उपासना राय शासकीय माध्यामिक विधालय ठाटीपुर में विद्यार्थियों से होंगी रूबरू।
घनश्याम यादव खनिज अधिकारी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल शिक्षा नगर,मुन्ना सिंह गुर्जर एसएलआर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रेलवे कॉलोनी,मुनीष सिकरवार अपर आयुक्त (नगर निगम) शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल शिक्षा नौमहला,आशीष जैन प्रबंधक ई-गवर्नेंस शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पटेल नगर, सूरज यादव प्रबंधक लोकसेवा संदीपनी गर्ल्स शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्वालियर, डॉ सचिन श्रीवास्तव सी.एम.एच.ओ. शासकीय प्राथमिक विधालय किलागेट रोड, डॉ आर. के. शर्मा सिविल सर्जन शासकीय माध्यामिक नाका चंद्रवदनी, श्रीमती तृप्ति निगम जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शासकीय माध्यामिक विधायल ठाटीपुर ग्राम,आर.बी.एस. जाटव डी.डी.ए. कृषि, शासकीय माध्यामिक विधालय बालाबाई का बाजार, अरविन्द सिंह भदोरिया खाघ विभाग ईपीईएस सिरोल,दीपक कश्यप जिला योजना ईपीईएस मोहनपुर, एस.वी त्रिपाठी जीएमडीआईसी ईपीईएस बड़ागांव, नरेश सिन्हा डीआरसीएस ईपीईएस खुरैरी,आर. के. शर्मा अनु. जाति कल्याण विभाग ईपीईएस हायर सेकेण्डरी सोनसा,डी.एस भदोरिया कार्यपालन यंत्री पीडब्यूडी शासकीय माध्यमिक विधालय पुरानी छावनी, मनोज कुमार एस.डी.ओ (वन विभाग) शासकीय माध्यामिक विधालय रायरू, प्रबल सिसोदिया पीडब्यूल्यू डी सेतु संभाग शासकीय माध्यामिक विधालय थार, डॉ उमेश दांतरे पशुपालन विभाग शासकीय माध्यामिक विधालय जिगसौली,पंकज कुमार जल संसाधन विभाग शासकीय माध्यामिक विधालय बरालिया, श्रीमती नम्रता सोनी श्रमायुक्त, संदीपनी शासकीय गर्ल्स हायर सेकेण्डरी कुलैथ,संदीप कालरा सब इंजी. एमपीएसईबी शासकीय प्राथमिक विधालय सिगौरा,पी.पी. पाराशर सब इंजी. एमपीएसईबी शासकीय माध्यामिक विधालय जेबरा, राजेन्द्र सिंह (मत्स्य विभाग) शासकीय मध्यामिक विधालय अजयपुर ।


0 Comments