लगातार छह सप्ताह से किया जा रहा है वस्त्र वितरण का कार्य ...
जरूरतमंद लोगों को विभिन्न गरीब बस्तियों में जाकर के कपड़े वितरित किये !
ग्वालियर। श्री वैदिक फाउंडेशन ने अपने सप्तम सप्ताह के अन्तर्गत जरूरतमंद लोगों को विभिन्न गरीब बस्तियों में जाकर के कपड़े वितरित कियें। श्री वैदिक फाउंडेशन लगातार छह सप्ताहों से वस्त्र वितरण का कार्य करा है यह कार्यक्रम उनके उन्हीं साप्ताहिक वस्त्र वितरण सीरीज के अन्तर्गत शामिल रहा। किसी भी कार्य को करने के लिये एक पवित्र सोच और संकल्प की आवश्यकता होती है। श्री वैदिक फाउण्डेशन भी इन्हीं उदेश्यों पर कार्य करने वाला संगठन है जिसमें सभी सदस्य अपने स्वयं के सहयोग से कार्यक्रम को कराते है। यह कार्यक्रम भी फाउंडेशन की सदस्य व समाजसेविका डाॅ.मीनाक्षी सक्सेना के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. नीरू त्रिपाठी ने की।
फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. नीरू त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी फाउंडेशन के सदस्यों का एक ही उदेश्य है कि कैसे जरूरतमंदों की हर संभंव मदद कर पायें। ऐसे कार्यों को लेकर फाउंडेशन लगातार कार्य करता रहता है तथा शहर में अनेक जगहों पर समाज सेवा के कार्य इस संगठन के द्वारा किये जाते हैं इसके लिए मैं सभी सहयोगी सदस्यों को बहुत-बहुत साधुवाद बधाई देती हूॅ।
श्री वैदिक फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संयोजक लेखक कृष्णकान्त तिवारी ने बताया कि फाउण्डेशन के द्वारा सप्तम सप्ताह में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में हम सभी ने आपसी सहयोग से इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। हम सभी पूर्व में भी खाना वितरण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान जैसे अनेक कार्य लगातार करते रहे हैं जिसमें जहाॅ एक तरफ हर कोई अपनी निजी जीवन में व्यस्त है वही श्री वैदिक फाउण्डेशन निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला एक मात्र संगठन है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वस्त्र वितरण कार्यक्रम आगामी सप्ताहों में भी लगातार चालू रहेंगे तथा हर संभंव मदद के लिये हम सभी तैयार रहेंगे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रूप से कोचिंग संचालक अमित खेमरिया, समाजसेवी हृदयमोहन शर्मा, योग शिक्षक मोन्टू गोस्वामी, प्रदीप चास्कर, लोकेन्द्र बघेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे तथा प्रत्येक सदस्य का पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान रहा।


0 Comments