सभी सनातनियों को हनुमान अवतरण दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं ...
श्री हनुमान जी के इन नामों का जाप करने से दूर होंगी बड़ी से बड़ी परेशानियां और मन होगा शांत !
हनुमान जी के 12 नामों का जाप बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इन नामों के नियमित स्मरण से आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। यहां पढ़िए श्री हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम। साथ ही जानिए इनकी महिमा और जप करने का सही तरीका। हिंदू धर्म में राम भक्त हनुमान जी को कलयुग का सबसे प्रभावशाली देवता माना जाता है। मान्यता है कि उनका नाम मात्र स्मरण करने से रुके हुए कार्य भी बनने लगते हैं।
श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति के कारण ही उन्हें अष्टसिद्धियों और नवनिधियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि कलयुग में हनुमान के द्वादश (बारह) नामों का स्मरण करने से ही सारी तकलीफों, व्याधियों से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप अपनी दिक्कतों से निजात पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से इन 12 नामों का जाप कर सकते हैं।
हनुमान जी के 12 नामों का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी के द्वादश यानी 12 नामों का स्मरण करने से व्यक्ति को हर प्रकार की बाधाएं जैसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। यह नाम न केवल रोगों को दूर करता है, बल्कि यह जप साधक को नकारात्मक शक्तियों से बचाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम...
बजरंगबली के ये बारह नाम अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। इनका श्रद्धा से जप करने पर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है:
1. हनुमान
2. अंजनीसुत
3. वायुपुत्र
4. महाबल
5. रामेष्ट
6. फाल्गुनसखा
7. पिंगाक्ष
8. अमितविक्रम
9. उदधिक्रमण
10. सीताशोकविनाशन
11. लक्ष्मणप्राणदाता
12. दशग्रीवदर्पहा
हनुमान जी के 12 नाम: कब और कैसे करें जाप
सुबह उठते ही इन नामों का 11 बार जप करना शुभ माना जाता है, इससे आयु में वृद्धि होती है। दोपहर में इन नामों का जाप करने से धन लाभ के योग बनते हैं, जबकि शाम के समय जाप करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, रात को सोने से पहले इन नामों का स्मरण करने से शत्रुओं पर विजय मिलने की मान्यता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इन नामों का नियमित रूप से जप करता है, उसकी हनुमान जी हर दिशा से रक्षा करते हैं।
हनुमान जी के 12 नाम: विशेष उपाय और लाभ
हनुमान जी के इन बारह नामों को सच्चे मन से जपने पर पुरानी परेशानियां भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। मंगलवार के दिन इन 12 नामों को लाल स्याही से भोजपत्र पर लिखकर ताबीज के रूप में धारण करना भी लाभकारी माना गया है। खासतौर पर तांबे का ताबीज पहनने से सिरदर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इस उपाय के लिए नए पेन का उपयोग करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। जी न्यूज़ 24 एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)


0 Comments