Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : बाबरी का पैसा डकार गया हुमायूं कबीर,चंदे की चोरी का खुलासा ट्रस्ट के कैशियर ने किया !

 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को किया गया था बाबरी मस्जिद का शिलान्यास ...

बाबरी का पैसा डकार गया हुमायूं कबीर,चंदे की चोरी का खुलासा ट्रस्ट के कैशियर ने किया ! 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को जिस बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया था उसके लिए लोगों ने उन्हें दिलखोल कर दान दिया. बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिलने की खबर आई थी. जो ट्रस्ट मस्जिद के निर्माण से जुड़ा था, उसके कैशियर ने हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से अलग हुए हुमायूं कबीर की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. एक स्टिंग में उनकी कथित डील का खुलासा होने के बाद न सिर्फ ओवैसी ने उनसे नाता तोड़कर टाटा, बाय-बाय कर लिया. वहीं बंगाल में जिस बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाकर वो खुद को मुसलमानों का असली रहनुमा बताने की कोशिश कर रहे थे, उनकी उस छवि को भी विधानसभा चुनावों से पहले धक्का पहुंचा है. मस्जिद के निर्माण से जुड़े इस्लामिक फाउंडेशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट (Islamic Foundation of India Trust) के कैशियर मोइनुल हक उर्फ राना ने अपने पद से इस्तीफा देकर हुमायूं कबीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

चंदा खा गए हुमायूं?

बांग्ला मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मोइनुल हक राणा ने कहा, हुमायूं चेक साइन करके लगातार पैसा विड्राल कर रहे थे. खासकर Ei Samay की एक रिपोर्ट के मुताबिक राणा ने ये आरोप भी लगाया कि हुमायू कबीर चंदे का पैसा कहां खर्च कर रहे थे, इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है. कैशियर होने के नाते जब-जब उनसे खर्च का हिसाब मांगा गया तब-तब उन्होंने गोल मोल जवाब दिया, लेकिन हिसाब नहीं दिया.

मोइनुल ने यह दावा भी किया कि बाबरी मस्जिद निर्माण के नाम पर आया सारा चंदा हुमायूं कबीर और उनके बेटे ने दबा लिया है. उन्होंने कहा कि कैशियर के रूप में चेक पर उनका साइन होना चाहिए था, लेकिन हुमायूं कबीर पैसे का हिसाब नहीं दे रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में QR कोड घोटाले का भी जिक्र है.

कौन जीतेगा?

जिस विधानसभा क्षेत्र में मस्जिद बन रही है. वो इलाका हुमायूं कबीर का गढ़ माना जाता था. मोइनुल ने जब चंदा डकारने के आरोप लगाए तब से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. मोइनुल राना ने हुमायूं कबीर पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि अब वो हुमायूं के साथ नहीं रह सकते, क्योंकि मुझे लग रहा था कि कौम की खिदमत कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं था, पैसा गलत हाथों में जा रहा था. 

स्टिंग ऑपरेशन वाले वीडियो ने हुमायूं कबीर की छवि को धूमिल किया था. अब मोइनुल राना के खुलासे ने हुमायू कबीर को उन्हीं के गढ़ में घेरते हुए, एजेयूपी के सियासी भविष्य को अधर में लटका दिया है.

स्टिंग में क्या ?

बंगाल में चुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है. इसमें वे बीजेपी नेताओं के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि कबीर का कहना है कि वो एआई से बना वीडियो है, वो वीडियो शेयर करने वालों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे.

Post a Comment

0 Comments