G News 24 : विशेष लोक अदालत में 122 प्री-लिटिगेशन सहित 100 लंबित मामलों का हुआ निराकरण !

 7.5 करोड़ से अधिक की राशि का अवार्ड पारित...

विशेष लोक अदालत में 122 प्री-लिटिगेशन सहित 100 लंबित मामलों का हुआ निराकरण !

ग्वालियर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय ग्वालियर द्वारा शनिवार, 18 जुलाई 2026 को धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस प्रकरण) के निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

विशेष लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे जिला न्यायाधीश प्रदीप दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के 100 लंबित प्रकरणों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निराकरण किया गया। इन मामलों में कुल 7 करोड़ 50 लाख 7 हजार 229 रुपये की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

इसके अलावा न्यायालय में प्रस्तुत होने से पूर्व के 122 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 75 लाख रुपये की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments