55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी होंगे आकर्षण का केंद्र
थाटीपुर में 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन एवं रंगारंग आतिशबाजी कार्यक्रम !
ग्वालियर। शहर के सी ब्लॉक थाटीपुर स्थित दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार,शाम 8:30 बजे,दशहरा मैदान, सी ब्लॉक, थाटीपुर, ग्वालियर में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति पिछले 72 वर्षों से लगातार रावण, मेघनाथ एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन तथा रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई 55 फीट रखी गई है, जबकि कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई 50-50 फीट निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
आयोजन में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष दिनेश द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
एक वार्ता के दौरान उक्त जानकारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर(रामू तोमर),दिनेश द्विवेदी, श्री उमेश सिंह, नरेंद्र सिकरवार, गोविंद बानाजी, कपेश गुर्जरवाल, लखन नारायण श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, श्री गुड्डू तोमर, संजीव शर्मा, बाबू सिंह, श्री आदित्य भदौरिया, जीतू सैगर तथा सत्यभान सिंह कुशवाह आदि ने दी




0 Comments