G News 24 : रविंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि में आज मानव अधिकार जागरूकता रैली एवं दशहरा मिलन समारोह !

 मानवाधिकार,सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीसीसी मेंबर अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली सरकार...

रविंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि में आज मानव अधिकार जागरूकता रैली एवं दशहरा मिलन समारोह !

ग्वालियर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, जिला ग्वालियर के तत्वावधान में मंगलवार, 20 अक्टूबर को मानव अधिकार जागरूकता रैली, जनसुनवाई एवं दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में  आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीसीसी मेंबर दिल्ली सरकार श्री रविंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे फूलबाग मैदान से होगी। यहां से मानव अधिकार जागरूकता रैली सागर ताल चौराहे तक निकाली जाएगी। इसके बाद शिव विहार कॉलोनी, सागर ताल में जनसुनवाई एवं दशहरा मिलन समारोह आयोजित होगा।

जनसुनवाई में बिजली, स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी जाएंगी। इस दौरान विधि विशेषज्ञों एवं अधिवक्ताओं का पैनल नागरिकों को कानूनी मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक आवाज पहुंचाना है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments