कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण हुआ विभाजन...
विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जलूस !
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर विभाजन विभीषिका संगोष्ठी एवं मौन जलूस का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मौन जुलूस का नेतृत्व किया। पार्टी के समस्त कार्यकर्ता जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और वहां से अपने हाथों पर ताखती लेकर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया के नेतृत्व में सदर बाजार परेड चौराया गांधी मार्केट होते हुए शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बागपत 14 अगस्त 2023 —देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हमारी एकता,सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है।
प्रदेश मंत्री श्री पाराशर ने कहा कि' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर विस्थापन का दंश झेलते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देता हूँ। उन्होंने कहा कि सन्-1947 का यह काला दिवस उस क्रूर घटना का स्मरण कराता है जब देश के नागरिकों ने पलायन का निर्दयी कष्ट उठाया और अमानवीय यातना सहते हुए अपना घर,संपत्ति व जीवन को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभाजन की स्मृति को जीवंत रखने की दृष्टि से इस दिवस को मनाने की परंपरा राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व सांसद डॉक्टर सिंह ने कहा कि आइये, आज के दिन हम सभी देशवासी मिलकर देश की एकता, अखण्डता को बनाये रखने का संकल्प लें और राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब दें।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि, कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण विभाजन हुआ और सैकड़ो महिलाएं युवा बुजुर्ग मारे गए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस विकास भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी बागपत 14 अगस्त 2023 —देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है।
जिस के क्रम में,भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी लगाई गई भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ने अवलोकन किया। का यह दिन हमारी एकता,सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है प्रदर्शनी में विभाजन संबंधित चित्रण बहुत ही सूक्ष्मता के 52 पेज के पोस्टर के माध्यम से विभाजन प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया ,जिसमें बेसिक शिक्षा की छात्राओं उन्हें भी पेंटिंग के माध्यम से विभाजन विभीषिका का प्रदर्शन किया प्रदर्शनी में जो अच्छी और एक संदेश देने वाली तस्वीरों में चित्रण किया गया है
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई- शहीद दिवस पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया के नेतृत्व में पार्टी जिला कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में कैंडल जलाकर मार्च निकाला और परेड चौराहे पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट डॉक्टर रमेश दुबे मायाराम शर्मा एडवोकेट संजीव काकर, रामकुमार महते कृष्णाकांता तोमर, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, मंच पर उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सज्जन सिंह यादव आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम के जिला स्तरीय टोली के सदस्य उपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे जिला मंत्री पिंकी शर्मा रश्मि खटीक राधा कृष्ण शर्मा जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह राजावत जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, जिला अध्यक्ष आभा जैन जिला महामंत्री आरती पाठक पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर विनीत सोनी बेबी राठौर, रविंद्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे प्रदीप सिंह भदोरिया टीपू शेरु पचौरी, ओम प्रकाश अग्रवाल बाबूजी आदि लोग काफी संख्या में शामिल थे।
0 Comments