ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ग्वालियर में गजक कूटते दिखाई दिये

नंगे पैर घूमकर देखी समस्यायें और जाना हाल...

ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ग्वालियर में गजक कूटते दिखाई दिये


ग्वालियर l ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर शनिवार की सुबह निरीक्षण पर निकले और ग्वालियर में गजक कूटते भी दिखाई दिये। सर्दी की मिठाई गजक के जायके के रास्ते वह लोगों को दिल को छूने का प्रयास करते हुए दिखाई दिये। सिंधिया समर्थक सदैव से अपने अनोखे अंदाज के लिये चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब मिशन 2023 भी उनके जहन में है। 

वह आये दिन जनता के बीच पहुंचकर उनके साथ चाय पी रहे हैं या नाश्ता भी कर रहे हैं। वह लोगों को दिखाना चाह रहे हैं कि वह अन्य नेताओं की तरह नहीं है। वह अपने लोगों के बीच रहते हैं और जमीन से जुड़े नेता हैं। अब ऊर्जामंत्री का गजक कारीगरों के साथ गजक कूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मप्र सरकार में ऊर्जामंत्री व सिंधिया समर्थक प्रद्युम्नसिंह तोमर शनिवार की सुबह 65 बजे भोपाल से ग्वालियर पहुंचे। सुबह का तापमान 7 डिग्री सैल्सियस में भी वह बिना चप्पल जूते के किलागेट पहुंचे और लोगों के साथ चबूतरे पर बैठकर चर्चा की। यहां उन्होंने चाय पी और लोगों से जाना कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है। 

यहां आपको बता दें कि अपने क्षेत्र की 3 सड़कों के निर्माण कार्य पूरे न होने तक जूते चप्पल त्याग दिये थे। यही वजह है कि वह लगातार 3 माह तक नंगे पैर ही चल रहे हैं। शनिवार की सुबह वह ग्वालियर आये तो किला गेट इलाके में पैदल-पैदल घूमकर उन्होंने लोगों से बात की और उनकी समस्यायें सुनी।

लोगों के साथ बैठकर अलाव से ताप भी लिया

सुबह सुबह का समय था और ठंड भी थी। इस दौरान सड़क किनारे बैठे लोगों के साथ ऊर्जा मंत्री ने अलाव का सहारा लेकर ताप लिया और उनसे चर्चा की। इस दौरान उनके साथ चाय भी पी।

अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा से चर्चा में रहते हैं। कभी वह लोगों के लिए नाले में कूद जाते हैं तो कभी श्मशान घाट में श्रम कर किसी भूल का प्रायश्चित करते हैं। वह सड़क के लिए चप्पल-जूते छोड़ने के बाद पूरे प्रदेश में चर्चित हो चुके

Reactions

Post a Comment

0 Comments