संभाग स्तरीय नजूल निर्वर्तन समिति द्वारा ...
अटल स्मारक के लिए ग्राम सिरोल में 4.050 हैक्टेयर भूमि आवंटित
ग्वालियर l 24 दिसम्बर 2022 l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के परिपालन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक की स्थापना हेतु मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग राज्य संस्थान हेतु ग्राम सिरोल के सर्वे क्रमांक-3 की 4.050 हैक्टेयर भूमि को संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। अनुमोदित प्रस्ताव कलेक्टर ग्वालियर को भेजा गया।
संभागीय आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में 24 दिसम्बर को संभाग नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आयुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सदस्य अपर आयुक्त संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति ग्वालियर, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, वरिष्ठ जिला पंजीयक तथा सदस्य सचिव उपायुक्त संभागीय नजूल समिति उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि कलेक्टर ग्वालियर द्वारा ग्राम सिरोल के सर्वे क्रमांक-3 की 4.050 हैक्टेयर भूमि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक की स्थापना हेतु मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग राज्य संस्थान हेतु आवंटित किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। प्रस्ताव में यह भी लेख था कि उक्त परिक्षेत्र में सदस्य जिला नजूल निर्वर्तन समिति ग्वालियर से प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। प्रतिवेदन में ग्राम सिरोल के सर्वे क्रमांक-3 की 4.050 हैक्टेयर भूमि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक की स्थापना हेतु मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग राज्य संस्थान हेतु आवंटित किए जाने हेतु अनुशंसा की गई है। प्रस्ताव में आयुक्त नगर निगम एवं संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ग्वालियर से भी प्रस्तावित भूमि आवंटित करने मे कोई आपत्ति नहीं है, का लेख है।
जिला स्तरीय नजूल निर्वर्तन समिति से प्राप्त प्रस्ताव को संभाग स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण में उक्त भूमि आवंटन हेतु आवेदक प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा किया गया है। आयुक्त नगर निगम एवं संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ग्वालियर को भी उक्त भूमि आवंटन से कोई आपत्ति नहीं है। इस संबंध में दो समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशन कराया गया। उसके उपरांत भी कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।
कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपत्र दिनांक 24/09/2022 के अध्याय दो की कंडिका-14 तथा 17 में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत प्रस्ताव अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया है। उपरोक्तानुसार ग्राम सिरोल के सर्वे क्रमांक-3 रकबा 8.850 में से 4.050 हैक्टेयर भूमि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक का निर्माण किए जाने हेतु जिला निर्वर्तन समिति से प्राप्त प्रस्ताव को यथावत संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति द्वारा अनुमोदित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। लिए गए निर्णयों का प्रस्ताव कलेक्टर ग्वालियर को भेजा गया।


0 Comments