महापौर डॉ सिकरवार ने किया महिला शक्ति कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

 बैजताल स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर की कला दीर्घा में ...

महापौर डॉ सिकरवार ने किया महिला शक्ति कला प्रदर्शनी का शुभारंभ


ग्वालियर l 24 दिसम्बर 2022 को महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने बैजताल स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर की कला दीर्घा में रंग शिल्प समारोह अंतर्गत महिला शक्ति कला प्रदर्शनी का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल महिला कलाकारों को साधुवाद देते हुए रंग  शिल्प समिति द्वारा महिला अभिव्यक्ति को सम्मानित करने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम को नगर के लिए अनुकरणीय मिसाल निरूपित किया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंजाबी अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती नीरू सिंह जो स्वयं  इस प्रदर्शनी में  बतौर कलाकार भी शामिल हैं, ने इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । ग्वालियर , भोपाल, दिल्ली  आदि स्थानों की कलाकारों की 60 पेंटिंग्स और दो महिला मूर्तिकारों की सुंदर कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं । 

इस प्रदर्शनी में महिला कलाकारों की अभिव्यक्ति का भरपूर सम्मान करते हुए जहां एक तरफ विधिवत कला शिक्षा प्राप्त डॉक्टर जया जैन, डॉ सुनीता प्रजापति, डॉ अमिता खरे, कई कला अध्यापिकाएं शामिल हैं। वहीं महिला चिकित्सक  डॉ अर्चना तिवारी ,श्रीमती  उषा सिकरवार, शोभा सक्सेना , कांति व्यास, श्रीमती तैलंग, मूर्तिकार इंदु राव, जिज्ञासा जादौन, अनामिका कुंदवानी,  व्यस्त  गृह णियां, आदि अपना समय निकालकर कला सृजन  के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है । कुछ महिला कलाकार ईपॉक्सी रेसीन का उपयोग कर बहुत अच्छा काम कर रही है । महापौर डॉक्टर सिकरवार ने कलाकारों से एक एक पेंटिंग पर और मूर्तियों पर तथा रेसिन के काम के बारे में विस्तार से पूछताछ की और उन्हें अपनी कला धर्मिता को और भी आगे ले जाने की प्रेरणा दी । 

 इस अवसर पर कर्नल सिकरवार , रंग शिल्प समिति के वरिष्ठ कलाकार सर्व केपी श्रीवास्तव, धृतिवर्मन गुप्त, प्रकाश  सक्सेना, रमन भटनागर, प्रख्यात नाटक निदेशक श्री जगताप, कत्थक नृत्यांगना डॉल जयेश सहित बहुत से पत्रकार, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments