भारत जोड़ो यात्रा के ग्वालियर आने की रूपरेखा तैयार

8 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा की रायरू पर अगवानी होगी…

भारत जोड़ो यात्रा के ग्वालियर आने की रूपरेखा तैयार

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व सांसद बाबू रामसेवक सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के ग्वालियर आगमन पर विस्तार से रूपरेखा तैयार की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व सांसद बाबू रामसेवक सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मुरैना से प्रस्थान कर रायरू पहुंचेगी, रायरू पर सायंकाल 5 बजे भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी की जाएगी, सभी कांग्रेसजन 8 नवंबर को सायंकाल 4 बजे कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर एकत्रित होकर रायरू के लिए प्रस्थान करेंगे। तदपश्चात यात्रा रायरू से कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी आएगी, जहां यात्री रात्रि में विश्राम करेंगे। डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को प्रातः 7 बजे भारत जोड़ो यात्रा ग्वालियर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नयागांव पहुंचेगी, नयागांव मप्र शासन के पूर्व मत्री लाखन सिंह यादव यात्रा की अगवानी करेंगे।

Comments