प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर पर कुछ कॉकरोच प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए...
दीपके, रांका, सौरभ को दिल्ली पुलिस ने विमान में ही दबोचकर हिरासत में लिया !
नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं।
'वे चाहे कोई भी कार्रवाई करें, हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे'
AAP सांसद संजय सिंह का कहना है कि सिर्फ एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है। दिल्ली को बंद कर दिया गया है और यहां आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है, जिससे इमरजेंसी से भी बदतर हालात बन गए हैं। आम आदमी पार्टी CJP के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन कर रही है... अरविंद केजरीवाल ने भी हमसे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है, और वे चाहे कोई भी कार्रवाई करें, हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे।"
चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर सुरक्षा
आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि "हमारे जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। इसके तहत यहाँ फ़ोर्स तैनात की गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, हर चीज़ पर नज़र रखी जा रही है... हम चेकिंग कर रहे हैं और हर चीज़ पर नज़र रख रहे हैं।
सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बढ़ाई
आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। सुरक्षा पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
महरौली इलाके में लाउडस्पीकर से घोषणाएं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस MG रोड पर गाड़ियों और बसों की सघन जांच कर रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महरौली इलाके में लाउडस्पीकर से घोषणाएं भी की जा रही हैं।
हाई अलर्ट पर है पुलिस
दिल्ली में सीजेपी के बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित छजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस हाई अलर्ट पर है।
राठी को दिल्ली लेकर निकली पुलिस
ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके से अपराध शाखा की तीन टीमों ने शनिवार सुबह लगभग छह बजे हिरासत में लिया। फिर अपराध शाखा की टीमें राठी को लेकर अपराध शाखा के एक ऑफिस में पहुंची। यहां लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई और दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया। बाद में अपराध शाखा की टीम तीन गाड़ियों में ध्रुव राठी को लेकर एक्सप्रेस-वे से राजीव चौक होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
100 से 150 प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस पहुंचने में कामयाब
पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए करीब 100 से 150 प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह 1- 2 करके कनॉट प्लेस पहुंचे हैं।
सतर्क सुरक्षा व्यवस्था....
सराय काले खां के पास बैरिकेड कर संदिग्ध लग रहे वाहनों पर पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने जांच की।
ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की निंदा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस द्वारा ज़बरन हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करती है। यह गिरफ्तारी सरकार की उस आक्रामक और शहर-व्यापी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसका मकसद वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ को दबाना है। CJP मांग करती है कि राठी और हिरासत में लिए गए सैकड़ों अन्य नागरिकों और छात्र एक्टिविस्टों को तुरंत और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाए।
सतर्क सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा प्रदर्शन के मद्देनजर पूरी दिल्ली एनसीआर की सुरक्षा बढ़ाई गई है जिसके अंतर्गत मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस जांच कर रही है।
अप्सरा बॉर्डर पर नहीं दिखी सुरक्षा बलों की तैनाती
प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-गाजियाबाद के अन्य बॉर्डर पर सुरक्षा और चेकिंग के बीच अप्सरा बॉर्डर पर फिलहाल कोई सुरक्षा बल तैनात नहीं दिख रहा है।
पुलिस ने उतारी काली फिल्म
सीजेपी प्रदर्शन के कारण यूपी गेट बॉर्डर पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान कार पर लगी काली फिल्म को उतारते गाजियाबाद की पुलिस टीम। गाजियाबाद पुलिस ने सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण यूपी गेट बॉर्डर पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस में यात्रियों के सामान की चेकिंग की है।
दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग
सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए यूपी गेट बॉर्डर पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उसके बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
भारी संख्या में महिला जवान तैनात
नई दिल्ली में जंतर मंतर के आस-पास भारी संख्या में महिला जवानों को तैनात किया गया है। हर स्थल में कम से कम 15-20 महिला आरक्षियों की टुकड़ी तैनात की गई है।
सतर्क सुरक्षा व्यवस्था, लोग परेशान...
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा प्रदर्शन के मद्देनजर पूरी दिल्ली एनसीआर की सुरक्षा बढ़ाई गई है जिसके अंतर्गत मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस जांच करते दिखाई दी। बसों का इंतजार कर रहे यात्री मजबूरी में ऑटो चालकों के आगे मिन्नतें करते दिख रहे हैं।
दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर निगरानी
सीजेपी प्रोटेस्ट के मद्देनजर दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है जिसकी वजह से आधे से ज्यादा सड़कों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है और गाड़ियों को जाने होने में काफी टाइम लग लग रहा है। इसी बीच जीतू जी सलारपुर से कालकाजी मंदिर तक दंडवती परिक्रमा लगा रहे लोगों को पुलिस ने एक रास्ता देकर इनका आगे की ओर बढ़ने में मदद की।
मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की तैनाती
दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की तैनाती है। शंकर रोड से लेकर गोल डाक घर तक लंबा जाम लगा है।
देखो, उठाओ, बस में बैठाओ, ले जाओ वाली नीति अपना रही है पुलिस
दिल्ली पुलिस ने न केवल नई दिल्ली इलाका बल्कि पूरी दिल्ली में जबरदस्त तरीके से नाकेबंदी की हुई है नई दिल्ली के जो प्रवेश करने वाले मार्ग हैं या नई दिल्ली जाने वाले जो रास्ते हैं वहां से नई दिल्ली की तरफ किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है और अगर कोई पत्रकार या स्थानीय नागरिक है तो उसे बिठाकर तसल्ली कर तब पुलिस आगे भेज रही है इसके अलावा पुलिस उठाओ इधर में लो और ले जाओ वाली रणनीति अपना रही है पुलिस किसी को भी रुकने नहीं दे रही है।
जंतर-मंतर पर महिला पिंक फोर्स तैनात
महिला प्रदर्शनकारी से निपटने के लिए जंतर-मंतर पर महिला पिंक फोर्स तैनात है। डीएलएफ मोड पर पुलिस तैनात है। यूपी से आने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही है।
बिना इजाजत जंतर मंतर के पास जाने की अनुमति नहीं
केंद्रीय सचिवालय, ईसीआई ऑफिस, पटेल चौक समेत जंतर मंतर के आस पास बैरिकेडिंग की गई है। किसी को भी बिना इजाजत जंतर मंतर के पास जाने की अनुमति नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया है। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस सुबह 7:48 बजे उनके घर में दाखिल हुई। बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिस घर के अंदर गई। खबर है कि देर रात उनके घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी जमा हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। उनका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 56, सेंट्रल पार्क विहार में रहता है।
चिल्ला बॉर्डर पर पानी के दो टैंकर
चिल्ला बॉर्डर पर पानी के दो टैंकर हैं। गाजियाबाद पुलिस फोर्स और दिल्ली से अर्धसैनिक बल के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद है।
कालिंदी कुंज बॉर्डर को आधे से ज्यादा बंद
नोएडा में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर कालिंदी कुंज बॉर्डर को आधे से ज्यादा बंद कर दिया गया है। सिर्फ एक गाड़ी के बाहर निकलने भर का जगह खोला गया है जहां से गाड़ियां एक-एक कर बाहर निकल रही हैं इस वजह से यहां लंबे जाम की भी स्थिति देखने को मिल रही है। यहां दो क्रेन को भी लगाया गया है जो सीमेंटेड बैरिकेड लगाकर इसको ब्लॉक कर रहे हैं।
'पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया है'
दिल्ली के पूर्व मंत्री देश में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्लैक इमर्जेंसी घोषित की गई है, पूरी दिल्ली को छावनी बना दिया गया है, लेकिन इस आंदोलन को जितना दबाने की कोशिश की जायेगी ये आंदोलन उतना आगे बढ़ेगा।
हिरासत में लिए गए सुलभ शौचालय में छिपे प्रदर्शनकारी
कनॉट प्लेस में कुछ प्रदर्शनकारी सुलभ शौचालय में छिपे थे, पुलिस ने इनको डिटेन किया है।
पीएम आवास के पास पुलिस की घेराबंदी
पीएम आवास के पास पुलिस की घेराबंदी है। जांच के बाद ही सभी को आगे जाने दिया जा रहा है। पीएम आवास से जंतर मंतर के रास्ते कई लेयर बैरिकेडिंग की गई है।
दिल्ली बॉर्डर पर नाकेबंदी, जांच से रेंग रहा ट्रैफिक
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली बदरपुर बॉर्डर समेत कई प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके चलते बदरपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वाहनों की लंबी कतारों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस ने दिल्ली बदरपुर बॉर्डर, दुर्गा बिल्डर, सूरजकुंड-प्रहलादपुर, शूटिंग रेंज रोड, जैतपुर-मीठापुर और बदरपुर टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की है। इन सभी नाकों पर कुछ वाहनों की जांच की जा रही है । इसके बाद उन्हें दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रत्येक नाके पर एसीपी के साथ एक प्लाटून तैनात की गई है। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रख रहे हैं।
वहीं, मेट्रो स्टेशनों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। नाकेबंदी और वाहनों की जांच के कारण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना पड़ रहा है।
कुछ प्रदर्शनकारियों छात्रों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने कुछ छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आज 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से पहले होटल ली मेरिडियन के पास पहुंचे थे।
होटल ली मेरिडियन के पास भारी सुरक्षा बल तैनात
आज 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से पहले होटल ली मेरिडियन के पास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
तुलसी निकेतन बॉर्डर पर गाड़ियों की सघन चेकिंग
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में पुलिस ने तुलसी निकेतन बॉर्डर पर गाड़ियों की सघन चेकिंग की। मौके पर भारी ट्रैफिक जाम की खबर है।
विरोध-प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।
बॉर्डर के रास्तों पर पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती है। पुलिस ने निगरानी बढ़ाई हुई है। वाहनों की जांच की जा रही है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बॉर्डर के रास्तों पर पुलिस बल तैनात है।
चिल्ला बॉर्डर पर रुक रुक कर चल रहा है यातायात
चिल्ला बॉर्डर पर रुक रुक कर यातायात चल रहा है। डीसीपी सुनीति चिल्ला बॉर्डर पर मौजूद हैं।
बदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग की वजह से लगा जाम
बदरपुर बॉर्डर पर प्रत्येक संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही है। उनसे पूछताछ और आईडी देखने के बाद ही जाने दिया जा रहा है। इसके कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग रहा है। डीएनडी फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
बदरपुर बॉर्डर पर भारी जाम
दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से पहले टोल प्लाजा से 100 मीटर दूरी पर हरियाणा का एंटी टेरेरिजोम स्क्वाड तैनात है। करीब 20 लोग मौजूद हैं। बदरपुर बॉर्डर पर भारी जाम लगा है।




0 Comments