भारतीय किसान संघ और ग्राम पंचायत सांतऊ ने निकली तिरंगा यात्रा

 

सामूहिकरुप से समस्त ग्रामवासियों के साथ…

भारतीय किसान संघ और ग्राम पंचायत सांतऊ ने निकली तिरंगा यात्रा


सांतऊ। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में घर घर तिरंगा हर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान संघ और ग्राम पंचायत सांतऊ ने सामूहिकरुप से समस्त ग्राम वासियों के साथ तिरंगा यात्रा रैली निकालकर मनाया तिरंगा यात्रा की रैली बाबू महाराज मंदिर से धूमधाम के साथ ट्रैक्टर को सजा कर ग्राम खेरियाकछाई होते हुए पूरे हर्षोल्लास एवं जयघोष के साथ हाईवे रोड से बाबू महाराज मंदिर पर समापन कर आम सभा आयोजित की गई सरपंच उर्मिला जितवार सिंह गुर्जर ने समस्त ग्राम वासियों से हर घर तिरंगा राष्ट्रीयध्वज सम्मान के साथ लगाने का आव्हान किया। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री जन्डेल सिंह गुर्जर ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा। चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा। 

भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज है तिरंगा ओर भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है ।इसके तीन रंग वीरता शांति एवं समृद्धि का संदेश देते हैं केसरिया रंग हमें त्याग बलिदान वीरता का संदेश देता है। सफेद रंग शांति का प्रतीक है। नीचे का हरा रंग हमारी कृषि खेतों की हरियाली समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। राष्ट्रीयध्वज के बीच में एक चक्र है जिसमें 24 तीलियां  है। यह हमें हमेशा गतिशील रहने की प्रेरणा देती हैं। हम सभी भारत के नागरिक तिरंगा राष्ट्र ध्वज का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम में मेवाराम रामबरन सिंह बघेल जहेंद्र रामनिवास गुर्जर नरेश बघेल छुन्ना गुर्जर ओमवीर सिंह छोटू रवि शिवरामनाथ उपसरपंच एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम खेरियाकछाई उपस्थित रहे।

Comments