बैंड बाजे के साथ सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

ग्रामीणों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए किया जागरूक…

बैंड बाजे के साथ सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

ग्वालियर। “हर घर तिरंगा अभियान” में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र ग्वालियर भी बढ़चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। ग्रुप केन्द्र के जवानों ने शुक्रवार को मोटर साइकिल रैली निकालकर सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र के समीप स्थित गाँवों के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। साथ ही हर घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र ग्वालियर के जवानों ने परिसर के पारिवारिक आवासों में निवासरत सभी अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों के साथ सामूहिक रूप से बैंड बाजों के बीच पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सभी से अपने घर में राष्ट्रध्वज फहराने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में सीआरपीएफ के कमाण्डेंट श्री ओमकार नाथ सिंह सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रही।

Comments