मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस…

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

 

ग्वालियर में मांभाभी के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक को दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए घटना मंगलवार रात गणेशपुरा बिजौली की है। तिकोनिया पार्क मुरार निवासी अभिषेक मौर्य अपनी मां और भाभी के साथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

बदमाश अभिषेक के साथ मारपीट करने लगे। अभिषेक की मां और भाभी कृष्णा ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद अभिषेक ने भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने फायर कर दिया। गोली अभिषेक के पेट और कमर के बीच में लगी है। गोली लगते ही अभिषेक वहीं गिर पड़ा और हमलावर उसे मरा समझकर भाग गए।

हमलावरों में दो की पहचान लक्कू सैनी और शिवराज सैनी के रूप में हो गई है, शेष तीन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घायल युवक के परिजन के मुताबिक 10 दिन पहले भी हमलावरों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया है। घायल युवक का जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है।

Comments