2022 में विद्युत कंपनियाँ नए आयाम स्थापित करें…
ऊर्जा मंत्री ने किया पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वर्ष-2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कैलेंडर के हर पेज का अवलोकन किया तथा कैलेंडर की थीम और प्रस्तुति की प्रशंसा की। ऊर्जा मंत्री ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी सहित सभी विद्युत कंपनियों के कार्मिकों को शुभकामनाएँ देते हुए आह्वान किया कि वर्ष 2022 में विद्युत कंपनियाँ नए आयाम स्थापित करें ताकि हम उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करा सकें।
कैलेंडर की डिजाइन
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन
कंपनी के कल्याण
अधिकारी कार्यालय जबलपुर ने
तैयार की तथा
इसके प्रकाशक मुख्य
अभियंता मानव संसाधन
एवं प्रशासन, मध्यप्रदेश
पावर ट्रांसमिशन कंपनी
जबलपुर हैं। कैलेंडर
विमोचन के अवसर
पर मध्यप्रदेश पावर
ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण
अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित
तथा विद्युत कंपनियों
के जनसंपर्क अधिकारी
उपस्थित थे।
0 Comments